फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: होली में भूल से भी न पहनें ये चार तरह के कपड़े, पड़ जाएंगे मुसीबत में

Fri, 18 Mar 2022 01:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 18 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Holi 2022Fashion Tips Not to Wear These Type of Clothes During Playing Color
Happy Holi 2022- होली के कपड़े - फोटो : istock

होली के त्यौहार को लेकर लोग काफी उत्सुक रहते हैं। इस बार होली 17-18 मार्च को मनाई जा रही है। भारत में होली को मनाने की परंपरा काफी मजेदार है। होली रंगों का त्यौहार है, जिसे लोग रंग और पानी के साथ मनाते हैं। इस मस्ती और उमंग से भरे पर्व को लेकर लोग पहले से तैयारियां शुरु कर देते हैं। लेकिन होली खेलने के दौरान कुछ बातों का ध्यान न देने से रंग में भंग भी पड़ सकता है। होली का पर्व रंगों के साथ मनाने के लिए सही फैब्रिक और कपड़ों का चयन करना जरूरी है। लेकिन कई बार होली खेलने के लिए लोग ऐसे कपड़ों को पहन लेते हैं, जिससे उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में होली के मौके पर सोच समझ कर कपड़े पहनें। इसमें कपड़ों के रंग, फैब्रिक और कई बातों का ध्यान दें। अगली स्लाइड्स में जानिए होली में किन चार तरह के कपड़े बिल्कुल नहीं पहनने चाहिए।

Holi 2022Fashion Tips Not to Wear These Type of Clothes During Playing Color
Happy Holi 2022- होली के कपड़े - फोटो : अमर उजाला

होली में न पहनें ये कपड़े

बहुत पुराने कपड़े

अक्सर लोग रंग खेलने के लिए अपने पुराने कपड़ो का ही चयन करते हैं। लेकिन कपड़ों का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह बहुत ज्यादा पुराने और घिसे हुए न हों। अधिक पुराने कपड़े कमजोर होने के कारण रंग लगाने के चक्कर में फट सकते हैं या फिर सिलाई खुल सकती है। इस स्थिति में आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है।

Holi 2022Fashion Tips Not to Wear These Type of Clothes During Playing Color
Happy Holi 2022- होली के कपड़े - फोटो : iStock

पारदर्शी कपड़े

होली खेलने के लिए अगर आप कुर्ती या टॉप पहनने रही हैं तो ध्यान रखें कि कपड़े का फैब्रिक पारदर्शी या बहुत अधिक पतला न हो। अगर अबीर-गुलाल यानी सूखे रंगों के साथ होली खेलनी हो, तब इस तरह के कपड़ों में परेशानी नहीं होगी लेकिन अगर पानी वाली होली खेल रही हैं तो इस तरह के कपड़े गीले होने के बाद आपके लिए असहज और शर्मिंदगी की वजह बन सकते हैं। होली में मोटे फैब्रिक का चयन करें। काॅटन का फैब्रिक होली खेलने के लिए सबसे अच्छा होगा। कॉटन के कपड़े जल्दी सूखते हैं और मोटे व पहनने में कंफर्टेबल भी रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022Fashion Tips Not to Wear These Type of Clothes During Playing Color
Happy Holi 2022- होली के कपड़े - फोटो : amar ujala

फिटिंग के कपड़े

आम दिनों में शरीर की फिटिंग के कपड़े अच्छे लगते हैं लेकिन होली खेलने के लिए फिटिंग के कपड़े पहनना गलत निर्णय हो सकता है। क्योंकि आपके फिटिंग के कपड़ों पर होली में पानी पड़ने से वह भीग जाएंगे और शरीर का पोस्चर खराब दिखने लगेगा। फिटिंग के गीले कपड़ों में आप देखने में तो भद्दे लगेंगे ही, साथ ही चिपके कपड़े आपकी त्वचा पर एलर्जी और रैशेज का कारण भी बन सकते हैं।

विज्ञापन
Holi 2022Fashion Tips Not to Wear These Type of Clothes During Playing Color
Happy Holi 2022- होली के कपड़े - फोटो : अमर उजाला

साड़ी

वैसे तो साड़ी बहुत ही प्यारा और स्टाइलिश आउटफिट है लेकिन होली खेलने के लिए साड़ी अनकंफर्टेबल हो सकती है। होली में पानी पड़ने के बाद साड़ी गीली हो जाती है, जो पहने रखने में असहज होती है। वहीं होली मस्ती मौज का त्यौहार है, तो अक्सर रंग लगाने और बचने के चक्कर में साड़ी खुलने का डर भी रहता है। इसलिए होली खेलनी हो तो साड़ी पहनने से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed