फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: होली खेलते वक्त गलती से भी न पहनें ऐसे कपड़े, वरना होना पड़ेगा शर्मिंदा

Wed, 08 Mar 2023 09:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 08 Mar 2023 09:00 AM IST
सार

आज की खबर में हम आपको बताएंगे कि होली खेलते वक्त आपको किस तरह के कपड़े बिल्कुल नहीं पहननी चाहिए। 

विज्ञापन
Holi 2023 do not wear these types of clothes during playing holi
होली - फोटो : अमर उजाला

Holi 2023: होली का त्योहार इस बार सात और आठ मार्च को बनाया जा रहा है। जिसकी वजह से बाजारों में धूम दिखाई देने लगी है। भारत में बेहद ही अनोखे तरीके से होली का त्योहार मनाया जाता है। कई जगह फूलों की होली खेली जाती है तो कई जगह गुलाल की। पर, आज भी कई राज्यों में पक्के रंगों से ही होली खेली जाती है। पानी वाले रंगों से होली खेलने के लिए लोग काफी उत्साहित भी रहते हैं। पक्के रंग से होली खेलने के समय कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इनमें सबसे जरूरी होता है कपड़ों का ध्यान रखना।



दरअसल, जब पक्के रंगों से होली खेली जाती है तो कपड़ों का फैब्रिक और रंगों का काफी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। गलत कपड़ों का चुनाव आपकी शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। आज की खबर में हम आपको बताएंगे कि होली खेलते वक्त आपको किस तरह के कपड़े बिल्कुल नहीं पहननी चाहिए। 

Holi 2023 do not wear these types of clothes during playing holi
ना पहने काफी पुराने कपड़े - फोटो : istock

ना पहने काफी पुराने कपड़े

होली के लिए कपड़ो का चुनाव करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके कपड़े ज्यादा पुराने ना हों। ज्यादा पुराने कपड़े कमजोर होने के कारण रंग पड़ने के बाद फट सकते हैं। होली खेलते वक्त ऐसे कपड़ों की सिलाई भी खुल सकती है। 

Holi 2023 do not wear these types of clothes during playing holi
होली - फोटो : Istock

ना पहनें पारदर्शी कपड़े

पारदर्शी कपड़ों की वजह से आप शर्मिंदगी का शिकार हो सकती हैं। पानी वाली होली खेलने के वक्त आप अगर हल्के फैब्रिक वाले कपड़े पहनेंगी तो गीले होकर ये आपके शरीर से चिपकने लगेंगे, जिससे आप असहज महसूस करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 do not wear these types of clothes during playing holi
ना पहने एक दम टाइट कपड़े - फोटो : istock
ना पहने एक दम टाइट कपड़े

आज के समय में लोग फिटिंग के कपड़े पहनना बेहद पसंद करते हैं। पर, होली खेलते वक्त ऐसा ना करें। अगर आप बेहद टाइट कपड़े पहनेंगी तो पानी पड़ने के बाद ये काफी खराब लगेंगे। ज्यादा कपड़े चिपकने की वजह से आपके शरीर में एलर्जी भी हो सकती है। 
विज्ञापन
Holi 2023 do not wear these types of clothes during playing holi
साड़ी डाल सकती है मुश्किल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

साड़ी डाल सकती है मुश्किल में

वैसे तो साड़ी हर कार्यक्रम के लिए बेस्ट ऑप्शन होती है, पर गलती से भी होली खेलते समय साड़ी ना पहनें। पानी पड़ने के बाद साड़ी चिपकने लगेगी, जिसकी वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए होली खेलते वक्त साड़ी ना पहनें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed