{"_id":"63fee5d70838271b2d066ab8","slug":"holi-2023-fashion-tips-to-look-stunning-in-holi-party-news-in-hindi-2023-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2023 : होली पर दिखना है स्टाइलिश, इन टिप्स को करें फॉलो","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi 2023 : होली पर दिखना है स्टाइलिश, इन टिप्स को करें फॉलो
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:26 AM IST
सार
होली पर पार्टी में हर कोई कूल दिखना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी होली पार्टी में जाने के लिए कूल लुक अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
होली लुक
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Holi 2023 : इस बार होली का त्योहार 8 मार्च को यानी कि आज मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। बाजारों में होली की धूम दिखने लगी है। होली के लिए जगह-जगह पार्टियां आयोजित की गईं हैं। वैसे तो ऐसा कहा जाता है कि होली के दिन हमेशा पुराने कपड़े पहनने चाहिए ताकि नए कपड़े खराब ना हों। पर आज के समय में सेल्फी और फोटोज लेने का काफी ट्रेंड है, जिसके चलते होली पार्टी के लिए भी लोग अच्छे से तैयार होकर जाते है।
होली पर पार्टी में हर कोई कूल दिखना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी होली पार्टी में जाने के लिए कुछ हटकर तैयार होना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप भी अपनी होली पार्टी में कूल और हटकर दिख सकते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी इन स्टाइलिश टिप्स के बारे में बताते हैं।
2 of 6
होली लुक
- फोटो : instagram/mohitsehgal
होली के लिए बेस्ट है ये आउटफिट
अगर आप होली पर सफेद रंग के कपड़े पहनने का सोच रहे हैं तो इसके साथ कंट्रास्ट के हिसाब से कपड़े पहनें। जैसे की सफेट शर्ट के साथ आर कलरफुल टी शर्ट पहन सकते हैं। इसके साथ आप डेनिम जींस या शॉर्ट भी पहन सकते हैं। ये होली पार्टी के लिए बेस्ट लुक रहेगा।
3 of 6
पहनें मल्टी कलर की टी-शर्ट
- फोटो : Istock
पहनें मल्टी कलर की टी-शर्ट
आज-कल वैसे भी मल्टी कलर की टी शर्ट काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप भी किसी होली पार्टी में जा रहे हैं तो रैंबो प्रिंट या फिर मल्टी कलर की टी शर्ट कैरी कर सकते हैं। ये टीशर्ट आप धो कर दोबारा रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
होली लुक को कंप्लीट करने के लिए पहनें स्कार्फ
- फोटो : अमर उजाला
होली लुक को कंप्लीट करने के लिए पहनें स्कार्फ
आपके होली लुक को कंप्लीट करने के लिए एक स्कार्फ सबसे बेहतर ऑप्शन है। अगर आप ऑल व्हाइट लुक कैरी कर रही हैं तो शिफॉन के कपड़े का स्कार्फ कैरी करें।
विज्ञापन
5 of 6
पहनें सनग्लासेज
- फोटो : holi 2021
पहनें सनग्लासेज
होली पार्टी में सनग्लासेस एक बेहद ही जरूरी एक्सेसरीज है। इसको पहनने के बाद ना सिर्फ आप स्मार्ट दिखेंगे बल्कि साथ में आपकी आंखे भी सेफ रहेंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।