{"_id":"65f271d58abe9855d605a615","slug":"holi-2024-trendy-ethnic-holi-party-outfit-inspired-by-ankita-lokhande-2024-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: होली पार्टी में दिखना है खूबसूरत तो अंकिता लोखंडे से टिप्स लेकर हों तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi 2024: होली पार्टी में दिखना है खूबसूरत तो अंकिता लोखंडे से टिप्स लेकर हों तैयार
हिंदू धर्म में होली का त्योहार काफी अहम माना जाता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन करके इसके अगले दिन होली खेली जाती है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई का दिन भी कहा जाता है। होली के दिन चारों तरफ लोग एक ही रंग में रंग जाते हैं, और गले मिलकर अपनी दुश्मनी को भुला देते हैं। न सिर्फ आम लोग बल्कि टीवी और बॉलीवुड के स्टार्स भी होली खेलने में सबसे आगे रहते हैं। इन्हीं में अंकिता लोखंडे का नाम भी शामिल है।
अंकिता लोखंडे जमकर होली खेलती हैं, और फिर अपनी तस्वीरों को साझा करती हैं। अंकिता का होली पार्टी लुक काफी खूबसूरत होता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल किसी होली पार्टी में जाने का प्लान कर रहीं हैं, तो उनके लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। उनके लुक्स से टिप्स लेकर तैयार होने के बाद आप पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखेंगी।
2 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
पहनें पीले रंग का आउटफिट
अंकिता ये ने लुक पिछले साल यानी कि 2023 की होली में कैरी किया था। इस होली पार्टी में एक्ट्रेस और उनके पति विक्की जैन ने पीले रंग का मैचिंग आउटफिट पहना था। अगर आपका पार्टनर भी आपके साथ इस पार्टी में जा रहा है, तो आप उनके साथ ट्यूनिंग कर सकती हैं।
3 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
कैसा था लुक
बात करें अंकिता के लुक की तो उन्होंने इस लुक को पूरा करने के लिए शिफॉन फैब्रिक की पीले रंग की प्लेन साड़ी पहनी थी। इसके साथ मिरर वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। वहीं इस साड़ी लुक से साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ईयररिंग्स भी कैरी किए थे। एक्ट्रेस ने पीली साड़ी से साथ नाखूनों में भी पीले रंग की नेल पॉलिश लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
सफेद आउटफिट है बेहतर विकल्प
होली खेलने के लिए अगर आप सफेद रंग का आउटफिट पहनेंगी, तो इससे बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता। सफेद रंग पर होली के रंग जब गिरते हैं, तो वो और ज्यादा खूबसूरत दिखने लगते हैं। 2022 की होली पार्टी में एक्ट्रेस ने ये लुक कैरी किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
कैसा था लुक
बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो उन्होंने अपने इस होली लुक को पूरा करने के लिए मिरर वर्क वाली साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्हें मिरर वर्क वाला ही ब्लाउज भी कैरी किया था, जोकि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ ही कानों में चांद बालियां और उंगली में बड़ी सी अंगूठी उनके लुक को पूरा कर रही थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।