{"_id":"65f3ef601400f0b54d0a870d","slug":"holi-2024-trendy-mens-outfit-for-holi-party-inspired-by-bollywood-actors-2024-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: होली पर दिखाना है अपना स्टाइलिश अंदाज तो लें इन अभिनेताओं से टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi 2024: होली पर दिखाना है अपना स्टाइलिश अंदाज तो लें इन अभिनेताओं से टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:59 PM IST
सार
अगर आप होली पार्टी में लोगों को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो इन अभिनेताओं के लुक्स से टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
होली 2024
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदू धर्म में होली काफी अहम त्योहार माना जाता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली मनाई जाती है। इसी के चलते इस साल 24 मार्च को होलिका दहन है और 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के दिन के रूप में भी याद किया जाता है।
लोग होली के दिन जमकर रंगों से खेलते हैं और अपने मन की गलत भावनाओं का त्याग करके प्रेम की भागवा जागृत करते हैं। आम आदमियों के घरों से लेकर होली से पहले से ही फिल्म और टीवी जगत में भी होली पार्टी का सिलसिला शुरू हो जाता है। सभी दफ्तरों में होली का त्योहार मनाया जाता है।
अगर आप भी जल्द ही होली पार्टी अटैंड करने वाले हैं. लेकिन आप कपड़ों को लेकर संशय में हैं, तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेताओं के लुक्स दिखाएंगे, जिससे टिप्स लेकर आप होली पार्टी के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन
अगर ऐसे कपड़े पहनना चाहते हैं, जो आरामदायक भी हो तो जींस के साथ सफेद रंग की शर्ट पहनें। जींस में आप अपना फोन में कैरी कर सकते हैं। इसके साथ काला चश्मा लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
वरुण धवन
आप वरुण धवन की तरह सफेद रंग की टीशर्ट कैरी कर सकते हैं। इसके साथ चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी रंग की पैंट पहन लें। सफेद रंग के साथ डार्क रंग की पैंट ज्यादा अच्छी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
होली 2024
- फोटो : instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा
अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरह ही आप ऐसा ऑल व्हाइट लुक कैरी करेंगे, तो आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इसके लिए आपको बस सफेद रंग की टीशर्ट के साथ सफेद रंग की ही पैंट या जींस पहननी है।
विज्ञापन
5 of 5
होली 2024
- फोटो : instagram
विक्की कौशल
अगर सफेद रंग का कुर्ता पहनने का सोच रहे हैं, तो इससे बेहतर तो कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। होली पार्टी में आप इस तरह का या फिर चिकनकारी वर्क का कुर्ता पहन सकते हैं। इसके साथ सफेद रंग का ही पायजामा आपको हैंडसम दिखने में मदद करेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।