फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gopi Dresses: इस होली पर पाएं राधा वाला लुक, इन गोपी ड्रेसेस से करें स्टाइलिंग और त्योहार पर दिखे सबसे अलग

Tue, 11 Mar 2025 01:39 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Mar 2025 01:39 PM IST
सार

Gopi Dresses For Holi: गोपी ड्रेस न केवल आपको ट्रेडिशनल लुक देगी, बल्कि इसमें आपको कम्फर्ट भी महसूस होगा। तो आइए जानते हैं होली के लिए कुछ स्टाइलिश और एथनिक गोपी ड्रेस के आइडियाज, जिन्हें पहनकर आप महफिल की शान बन सकती हैं।

विज्ञापन
Holi 2025 Gopi Dresses style yourself to look different on the festival see the latest look here disprj
होली पर ट्रेडिशनल लुक का तड़का - फोटो : इंस्टाग्राम @khushalikumar

होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि खुशियों और परंपराओं का भी प्रतीक है। इस खास मौके पर ट्रेडिशनल लुक अपनाकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो गोपी ड्रेस एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। गोपी ड्रेस न केवल आपको ट्रेडिशनल लुक देगी, बल्कि इसमें आपको कम्फर्ट भी महसूस होगा। तो आइए जानते हैं होली के लिए कुछ स्टाइलिश और एथनिक गोपी ड्रेस के आइडियाज, जिन्हें पहनकर आप महफिल की शान बन सकती हैं।  आइए जानते हैं।

Holi 2025 Gopi Dresses style yourself to look different on the festival see the latest look here disprj
होली पर ट्रेडिशनल लुक का तड़का - फोटो : इंस्टाग्राम @khushalikumar

 1. ब्राइट कलर की गोपी ड्रेस – रंगों का जादू बिखेरें

  • होली के मौके पर ब्राइट कलर्स का जलवा ही अलग होता है। इस बार रेड, येलो, पिंक, ग्रीन और ऑरेंज जैसे ब्राइट शेड्स वाली गोपी ड्रेस को स्टाइल करें।
  •  सिल्क, कॉटन या शिफॉन फैब्रिक में फ्लोई ड्रेस चुनें, ताकि पूरे दिन कंफर्टेबल फील करें।
  • मिरर वर्क वाली चोली के साथ मल्टी कलर दुपट्टा कैरी करें।
  •  गोल्डन झुमके और कोल्हापुरी चप्पल के साथ लुक को परफेक्ट बनाएं।
Holi 2025 Gopi Dresses style yourself to look different on the festival see the latest look here disprj
होली पर ट्रेडिशनल लुक का तड़का - फोटो : इंस्टाग्राम @khushalikumar

2. फ्लोरल प्रिंट वाली गोपी ड्रेस – फ्रेशनेस का अहसास

  • अगर आप सॉफ्ट और फ्रेश लुक चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट वाली गोपी ड्रेस ट्राई करें। होली के रंगों के साथ फ्लोरल डिजाइन आपको एक फ्रेश और क्लासी लुक देगा।
  • लाइटवेट गोटा पट्टी वर्क वाली ड्रेस चुनें।
  •  इसके साथ चूड़ियां, झुमके और मोती वाली माला पहनें।
  • पैरों में मोजरी पहनकर अपने लुक को ट्रेडिशनल टच दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Gopi Dresses style yourself to look different on the festival see the latest look here disprj
होली पर ट्रेडिशनल लुक का तड़का - फोटो : इंस्टाग्राम @anagha_bhosale

 3. बंधेज या लहरिया प्रिंट गोपी ड्रेस – ट्रेडिशनल टच के साथ ग्रेसफुल लुक

  • राजस्थान और गुजरात के ट्रेडिशनल प्रिंट्स जैसे बंधेज और लहरिया कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। होली पर ये ड्रेस आपको एक रॉयल और ट्रेडिशनल फील देगी।
  • लाल, गुलाबी, नारंगी और पीले रंग की ड्रेस चुनें।
  •  इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी और मिरर वर्क वाला दुपट्टा पेयर करें।
  •  बालों को खुला छोड़ें और माथे पर बिंदी लगाकर लुक को कम्पलीट करें।
विज्ञापन
Holi 2025 Gopi Dresses style yourself to look different on the festival see the latest look here disprj
होली पर ट्रेडिशनल लुक का तड़का - फोटो : इंस्टाग्राम @anagha_bhosale

 4. व्हाइट और मल्टीकलर बॉर्डर वाली गोपी ड्रेस – एलिगेंस का परफेक्ट मेल

  • व्हाइट ड्रेस पर मल्टीकलर बॉर्डर और कढ़ाई का काम आपको एक एलिगेंट और ट्रेडिशनल लुक देगा। सफेद रंग की ड्रेस होली के रंगों के साथ खूबसूरती से मेल खाएगी।
  •  मल्टीकलर दुपट्टे और चांदी की जूलरी के साथ इसे पेयर करें।
  •  बालों में गजरा या फ्रेश फ्लावर्स लगाकर लुक को कम्पलीट करें।
  •  पैरों में सिल्वर पायल और मोजरी पहनें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed