Holi 2025 Trendy Suit Design: होली आने वाली है। भारत में अधिकतर त्योहारों पर लोग नए कपड़े पहनते हैं। होली के मौके पर भी बच्चे से लेकर बड़े तक नए कपड़े खरीदते हैं। अगर आप भी होली के मौके पर खूबसूरत और ट्रेंडी आउटफिट पहनना चाहती हैं तो अभी से तैयारी शुरू कर दें। पारंपरिक और सहज पोशाक में अधिकतर लड़कियां या महिलाएं सूट सेट पहनना पसंद करती हैं। सूट हर मौके पर परफेक्ट लुक दे सकता है।
{"_id":"67c3ee454ecaad9f750a464e","slug":"holi-2025-latest-trendy-suit-design-ideas-for-holi-festival-see-photos-2025-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: होली के लिए बनवाना है सूट तो इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi 2025: होली के लिए बनवाना है सूट तो इन बातों का रखें ध्यान
Sun, 02 Mar 2025 01:31 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:31 PM IST
सार
होली के लिए स्टाइलिश और ट्रेंडी सूट डिजाइन कराने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
होली के लिए सूट डिजाइन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के लिए सूट डिजाइन
- फोटो : instagram
फैब्रिक है जरूरी
- इन दिनों आर्गेंजा, जिमी चू जैसे फैब्रिक के कपड़े चलन में हैं और महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं।
- आप सूट सिलवाने के लिए इस तरह के फैब्रिक का चयन कर सकती हैं।
- गर्मी आने वाली हैं। सहजता के लिए सूती या लिनन के कपड़े चुनें। ये हल्के होते हैं और जल्दी सूखते हैं।
- बनारसी सिल्क पैटर्न या चिकन के सूट भी आपको होली में पारंपरिक लुक के साथ ही स्टाइल दे सकते हैं।
होली के लिए सूट डिजाइन
- फोटो : instagram
सूट के रंग
- सूट सिलवाने के लिए फैब्रिक खरीद रही हैं तो ऐसे रंगों के कपड़े का चयन करें जो आप पर जंचें।
- हल्के या पेस्टल रंगों का चयन करना चाहते हैं तो लैवेंडर, ओर्चिड, फ्यूजिया, पीच, लाइम, मिंट और पीले रंग का चयन कर सकते हैं।
- गहरे रंगों के सूट भी सिलवा सकते हैं। जैसे लाल, नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन जैसे रंगों के सूट सेट में भी आप खूब जंचेंगे।
- सफेद रंग पर मल्टी कलर बाॅटम वियर या दुपट्टा पेयर कर सकते हैं।
- टाई-डाई प्रिंट या फ्लोरल प्रिंट सूट फैब्रिक का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के लिए सूट डिजाइन
- फोटो : instagram
सूट डिजाइन का चयन
- आप लाॅन्ग कुर्ता पर प्लाजो या शरारा पैंट को पेयर कर सकती हैं।
- शार्ट कुर्ता के साथ धोती सलवार या पटियाला सलवार पहन सकती हैं।
- अंगरखा स्टाइल कुर्ता और पेंट सेट भी काफी चलन में है।
- अनारकली या फ्रंट ओपन कुर्ता डिजाइन काफी प्यारा लुक दे सकता है।
- जैकेट स्टाइल कुर्ता स्टाइलिश लुक देता है।
विज्ञापन
होली के लिए सूट डिजाइन
- फोटो : instagram
गले की डिजाइन
- सूट सिलवाते समय गले की डिजाइन का विशेष ध्यान रखें।
- अपनी बाॅडी टाइप के मुताबिक, सूट के फ्रंट और बैक साइट नेक डिजाइन को अपनाएं।
- कुर्ते के फ्रंट साइड के लिए गोल, बोटनेक, वी नेक, नेहरू गला, स्ट्रैपी कुर्ता डिजाइन का चयन कर सकते हैं।
- गले की बैक डिजाइन को अधिक आकर्षक बनवाएं ताकि सूट डिजाइनर लगे।