फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली पर पहनना है सफेद सूट तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगी परेशान

Mon, 03 Mar 2025 03:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Mar 2025 03:04 PM IST
सार

होली पर सफेद सूट पहनने का एक अलग ही आकर्षण होता है, लेकिन इसे स्टाइलिश और सुरक्षित तरीके से कैरी करने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।  
 

विज्ञापन
holi 2025 tips for making white suit for holi celebration
होली पर पहनना है सफेद सूट तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगी परेशान - फोटो : instagram
Holi 2025: होली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग अपने द्वेशभाव को भूलकर एक ही रंग में रंग जाते हैं। बहुत सी जगहों पर लोग आज भी पक्के रंगों के साथ होली खेलते हैं। ऐसे में महिलाओं को इस दिन सफेद सूट पहनना काफी पसंद है।


होली पर सफेद सूट पहनना एक क्लासिक और एवरग्रीन ट्रेंड है। सफेद रंग के सूट पर जब रंग लगते हैं तो लुक काफी निखरकर सामने आता है। होली के दौरान इसे स्टाइल और कम्फर्ट के साथ कैरी करना जरूरी है। अगर आप भी इस होली पर सफेद सूट पहनने की सोच रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपका लुक सबसे अच्छा दिखे। 

 
holi 2025 tips for making white suit for holi celebration
कपड़े के फैब्रिक होना चाहिए सही - फोटो : instagram

कपड़े के फैब्रिक होना चाहिए सही

 कॉटन या लिनेन जैसे हल्के और आरामदायक फैब्रिक चुनें, जिससे खेलते समय आसानी हो। होली खेलने के द्वार ट्रांसपेरेंट मटेरियल से बचें, क्योंकि गीले होने पर यह अनकंफर्टेबल लग सकता है। इससे आप परेशान भी हो सकती हैं। 

holi 2025 tips for making white suit for holi celebration
सही होनी चाहिए इनरवियर - फोटो : instagram

सही होनी चाहिए इनरवियर

सफेद कपड़ों के नीचे न्यूड या स्किन टोन के इनरवेयर पहनें ताकि कोई ट्रांसपेरेंसी न दिखे। गहरे रंग के इनर से बचें, क्योंकि वे सफेद कपड़े के नीचे झलक सकते हैं। इससे भी आप असहजता महसूस हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2025 tips for making white suit for holi celebration
कलरफुल एक्सेसरीज पहनें - फोटो : instagram

कलरफुल एक्सेसरीज पहनें

अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए रंगीन दुपट्टा, स्टोल या ऑक्सिडाइज़्ड ज्वेलरी से अपने लुक को आकर्षक बना सकते हैं। होली स्पेशल गॉगल्स और कैप पहनकर स्टाइल के साथ-साथ त्वचा की सुरक्षा भी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि ये एक्सेसरीज ज्यादा हैवी नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
holi 2025 tips for making white suit for holi celebration
सही फुटवियर चुनें - फोटो : instagram

सही फुटवियर चुनें 

होली में पानी और रंगों के कारण फिसलने का खतरा रहता है, इसलिए फ्लैट सैंडल, स्नीकर या रबर स्लिपर्स पहनें। सफेद फुटवियर न चुनें, क्योंकि वे गंदे होने पर खराब दिख सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed