फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani Saree Collection: कियारा आडवाणी की ये पांच साड़ियां, हर मौके के लिए हैं परफेक्ट

Sun, 02 Mar 2025 02:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Mar 2025 02:16 PM IST
सार

यहां कियारा आडवाणी की कुछ साड़ी वाली तस्वीरें दी जा रही हैं, आप भी उनके साड़ी कलेक्शन से टिप्स लेकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

विज्ञापन
Kiara Advani Saree Collection best For Every Occasion Disprj
कियारा आडवाणी का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram

Kiara Advani Saree Collection : बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिनय के साथ ही लुक्स और स्टाइल के लिए चर्चित हैं। कियारा काफी ग्लैमरस हैं। उनका ये ग्लैमर वेस्टर्न लुक में ही नहीं, बल्कि पारंपरिक परिधानों में भी नजर आता है। इंडो-वस्टर्न शरारा शेट हो या लहंगा चोली, सिंपल सूट हो या साड़ी, कियारा आडवाणी हर तरह के पारंपरिक भारतीय परिधानों को बेहद खूबसूरती से कैरी करने में सक्षम हैं। उनके पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है।



कई मौकों पर कियारा आडवाणी साड़ी में नजर आ जाती हैं, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं। अभिनेत्री की साड़ियां दफ्तर जाने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं, वहीं अगर आप किसी शादी-पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो भी कियारा की साड़ियां मौके के अनुरूप जचेंगी। यहां कियारा आडवाणी की कुछ साड़ी वाली तस्वीरें दी जा रही हैं, आप भी उनके साड़ी कलेक्शन से टिप्स लेकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

Kiara Advani Saree Collection best For Every Occasion Disprj
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

सिंपल साड़ी

कियारा की ये पिंक सिंपल साड़ी दफ्तर में या कैजुअल लुक के लिए बेहतर विकल्प है। कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ गुलाबी रंग की साड़ी पहन सकती हैं। ये देखने में प्यारी और पहनने में सहज रहेगी।

Kiara Advani Saree Collection best For Every Occasion Disprj
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

शिमर साड़ी

शादी-समारोह हो या फिर दफ्तर की कोई पार्टी हो, दोनों ही मौके पर  इस तरह की साड़ी जंचेगी। लड़कियां कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में भी सिल्वर धारियों वाली ये सफेद साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी के साथ सिल्वर ब्लाउज या कोई गहरे रंग का स्टाइलिश ब्लाउज पेयर करें। ये लुक को अधिक आकर्षक बना देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Saree Collection best For Every Occasion Disprj
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

एम्ब्रॉयड साड़ी

होली आने वाली है। कियारा आडवाणी की ये साड़ी होली या गर्मियों के मौसम के लिए परफेक्ट है। दिन के फंक्शन से लेकर रात के किसी इवेंट तक पर आप इस साड़ी में सबको इंप्रेस कर सकती हैं।
 

विज्ञापन
Kiara Advani Saree Collection best For Every Occasion Disprj
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

प्रिंटेड साड़ी 

इस तरह की फ्लोरल प्रिंट साड़ी स्लिम लड़कियों पर तो अच्छी लगती ही है, हल्के भारी शरीर वाली महिलाओं पर भी जंचती है। पतले बॉर्डर वाली इस प्रिंटेड साड़ी को डिजाइनर ब्लाउज के साथ पहनेंगी तो पारंपरिक परिधान में ग्लैमर को भी जोड़ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed