Protecting Pimples From Colors: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का उत्सव है, लेकिन जिनकी त्वचा संवेदनशील है या चेहरे पर पहले से दाने और मुहांसे हैं, उनके लिए यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बाजार में मिलने वाले गुलाल और पक्के रंगों में अक्सर अभ्रक, सीसा और क्रोमियम जैसे हानिकारक रसायन होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं। खासतौर पर अगर चेहरे पर पहले से दाना हो तो रंग खेलना बहुत नुकसानदायक हो सकता है।
{"_id":"69a3ef44c062cd9d5f0609a5","slug":"holi-2026-skin-care-essential-tips-for-playing-holi-with-acne-prone-skin-2026-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: चेहरे पर दाने हैं तो रंग खेलने से पहले रखें इन बातों का विशेष ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi 2026: चेहरे पर दाने हैं तो रंग खेलने से पहले रखें इन बातों का विशेष ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:18 PM IST
सार
Holi Skin Care For Acne: अगर किसी के चेहरे पर पहले से दाने या मुंहासे हैं तो उसे होली खेलने से पहले कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चहिए। चेहरे पर मुंहासे की समस्या वैसे तो पुरुष और स्त्री दोनों में देखने को मिलता है मगर लड़कियों को ये समस्या अधिक होती है। इसलिए उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
चेहरे पर दानें हैं तो होली में रखें ये सावधानी
- फोटो : freepik.com
Trending Videos
चेहरे पर दानें हैं तो होली में रखें ये सावधानी
- फोटो : freepik.com
त्वचा पर बनाएं 'सुरक्षा कवच'
- रंग खेलने से कम से कम 20 मिनट पहले चेहरे पर हल्का नारियल तेल या नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर लगाएं।
- यह तेल रंगों और आपकी त्वचा के बीच एक पतली परत बना देगा, जिससे हानिकारक केमिकल दानों के अंदर नहीं जा पाएंगे।
- तेल लगाने के बाद एक अच्छी गुणवत्ता वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं, क्योंकि धूप और रंग मिलकर त्वचा को 'फोटो-सेंसिटिव' बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- South India Wedding Fashion: सोने की चमक और रेशम की शान, जानिए दक्षिण भारतीय शादियों की शाही परंपरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्तानी मिट्टी को रंग के प्रयोग कर सकते हैं
- फोटो : Adobe stock
रंगों का चुनाव के समय ये सावधानी बरतें
- मुहांसे वाली त्वचा के लिए केवल हर्बल या ऑर्गेनिक गुलाल का ही प्रयोग करें, पक्के रंगों और 'कीचड़' से पूरी तरह दूरी बनाएं।
- दूसरों को प्यार से समझाएं कि वे आपके चेहरे पर रंग को जोर से न रगड़ें, क्योंकि रगड़ने से दाने फूट सकते हैं और उनमें इन्फेक्शन फैल सकता है।
- अगर संभव हो तो चंदन का पाउडर या मुल्तानी मिट्टी को प्राकृतिक रंग के रूप में उपयोग करें, जो त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें- Holi Beauty Tips: रंगों से बाल और त्वचा को खराब होने से कैसे बचाएं? होली के लिए ब्यूटी टिप्स
रंग छुड़ाने का सही तरीका
- फोटो : Adobe stock
रंग छुड़ाने का सही तरीका
- होली खेलने के बाद चेहरे को रगड़कर साफ करने की गलती कभी न करें, इससे दाने बढ़ सकते हैं और घाव बन सकते हैं।
- रंग निकालने के लिए क्लींजिंग मिल्क या ठंडे कच्चे दूध का उपयोग करें, जो बिना नुकसान पहुंचाए रंग को सोख लेता है।
- लास्ट में एक माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोएं और तुरंत एलोवेरा जेल लगाएं, जो सूजन और लाली को कम करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
सावधानी से होली खेलते लोग (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe
क्या करें?
अपनी त्वचा की स्थिति को समझें और रंगों के चुनाव में समझदारी दिखाएं। अगर होली खेलने के बाद चेहरे पर अधिक खुजली या मवाद वाले दाने दिखें, तो घरेलू नुस्खों के बजाय तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।
अपनी त्वचा की स्थिति को समझें और रंगों के चुनाव में समझदारी दिखाएं। अगर होली खेलने के बाद चेहरे पर अधिक खुजली या मवाद वाले दाने दिखें, तो घरेलू नुस्खों के बजाय तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।