{"_id":"67b1977067699ecb84070d0f","slug":"holi-fashion-tips-latest-designer-collection-of-holi-traditional-suits-photos-2025-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: होली के लिए तैयार कराएं डिजाइनर सूट, तस्वीरों को देख आसानी से सिल देंगे आपके टेलर भैया","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi 2025: होली के लिए तैयार कराएं डिजाइनर सूट, तस्वीरों को देख आसानी से सिल देंगे आपके टेलर भैया
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:58 PM IST
सार
होली के मौके पर अगर आप स्टाइलिश और कंफर्टेबल सूट पहनना चाहती हैं, तो डिजाइनर सूट सिलवाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
होली के लिए तैयार कराएं डिजाइनर सूट
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Holi 2025: होली भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ये त्योहार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, गुझिया और तरह-तरह की मिठाइयां खाते हैं और हंसी-खुशी इस त्योहार का आनंद लेते हैं। एक समय था, जब होली खेलते समय लोग पुराने कपड़े पहनते थे, लेकिन अब समय बदल गया है।
आज के समय होली पार्टियों में लोग नए-नए कपड़े पहनकर जाते हैं। ऐसे में यदि आपको भी होली पार्टी में जाना पसंद है तो पहले से अपने लिए सूट तैयार करा लें। यहां हम आपको कुछ ऐसे सूट दिखाने जा रहे हैं, जिनको आप अपने टेलर भैया से तैयार करा सकती हैं।
2 of 6
प्लाजो सूट
- फोटो : instagram
प्लाजो सूट
ऐसा प्लाजो सूट आप कम पैसे खर्च करके तैयार कर सकती हैं। इस तरह का सूट सिंपल होता है, लेकिन देखने में प्यारा लगता है। इसके अलावा ध्यान रखें कि ये पूरा होना तो सफेद रंग का ही चाहिए लेकिन इसके गले पर खास डिजाइन होनी चाहिए। डार्क रंग से बनी ये डिजाइन आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी।
3 of 6
पंजाबी सूट
- फोटो : instagram
पंजाबी सूट
कुछ अलग सा सूट बनवाने का प्लान कर रही हैं तो इस तरह का पंजाबी सूट एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए अपने टेलर भैया को ये तस्वीर दिखाएं। इस सूट की डिजाइन काफी अलग है। इसके लिए आपका कुर्ता और पायजामी की डिजाइन और अलग से बनवानी पड़ेगी। इसे बनवाते समय फिटिंग का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चिकनकारी शरारा
- फोटो : instagram
चिकनकारी शरारा
होली के समय चिकनकारी सूट पहनना महिलाओं और लड़कियों को काफी पसंद आता है। क्योंकि ये काफी आरामदायक रहता है। ऐसे में अपने टेलर भैया को इस चिकनकारी शरारा सूट की तस्वीर दिखाएं। ऐसा सूट आपको अलग दिखने में मदद करेगा और इसे पहनकर आप सहज भी रहेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
टाई एंड डाइ प्रिंट वाला सूट
- फोटो : instagram
टाई एंड डाइ प्रिंट वाला सूट
होली रंगों का त्योहार है, ऐसे में आप टाई एंड डाइ प्रिंट वाला सूट भी तैयार करा सकती हैं। इसके लिए पैंट और साधारण कुर्ता और दुपट्टा कैरी करें। इसके लिए पहले सफेद रंग के कपड़े को टाई एंड डाइ प्रिंट कराएं और फिर इसे अपने टेलर भैया के पास ले जाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।