{"_id":"65f9120753c96722090a4ff7","slug":"holi-party-outfit-idea-for-office-event-for-woman-2024-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi Party Outfit Idea: ऑफिस में है होली पार्टी तो ऐसे आउटफिट पहनकर दिखाएं अपना जलवा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi Party Outfit Idea: ऑफिस में है होली पार्टी तो ऐसे आउटफिट पहनकर दिखाएं अपना जलवा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:27 AM IST
सार
अगर आपके दफ्तर में भी होली पार्टी है, तो आप खास तरह के आउटफिट पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
होली पार्टी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई देते हैं। त्योहार के दिन हर जगह का माहौल काफी खुशनुमा होता है। होली के दिन जगह-जगह होली पार्टी का आयोजन होता है, जिसमें लोग मिलकर काफी एन्जॉय करते हैं।
इसी क्रम में कई दफ्तर भी ऐसे होते हैं, जो अपने कर्मचारियों के लिए होली पार्टी का आयोजन करते हैं, ताकि हमेशा काम करने वाले उनके कर्मचारी अपने लिए वक्त निकालकर थोड़ा खुश रह पाएं। होली पार्टी में दफ्तर का माहौल भी काफी खुशनुमा हो जाता है। इस दिन लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आते हैं, और एक साथ पार्टी का मजा लेते हैं।
अगर आपके दफ्तर में भी होली पार्टी है, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि पार्टी में क्या पहनें तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिसे आप होली पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
2 of 6
शरारा सूट
- फोटो : instagram
शरारा सूट
आजकल इस तरह का शरारा काफी आरामदायक रहता है। इसके साथ दुपट्टा नहीं होता। ऐसे में आप आसानी से इसे कैरी करके अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ हैवी झुमके से अपना लुक कंप्लीट करें।
3 of 6
अंगरखा सूट
- फोटो : instagram
अंगरखा सूट
ऐसा अंगरखा सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ अपने बालों में आप पोनीटेल बना सकती हैं। इसके साथ गले में ऑक्सीडाइज नेकपीस पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
साड़ी
- फोटो : instagram
साड़ी
अगर साड़ी पहनना पसंद तो दफ्तर की होली पार्टी में साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखाएं। अगर आपकी साड़ी सफेद रंग की होगी, तो इसका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।
विज्ञापन
5 of 6
जींस-कुर्ता
- फोटो : Instagram
जींस और कुर्ता
अगर ऐसा कपड़ा पहनना चाहती हैं, जो आरामदायक भी हो तो जींस के साथ कुर्ता पहनें। जींस में आप अपना मोबाइल भी रख सकती हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो होली के प्रिंट वाला स्पेशल कुर्ता अपने लिए खरीद सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।