फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली पार्टी में दिखाना है जलवा तो इन लुक्स से टिप्स लेकर हों तैयार

Sat, 22 Feb 2025 07:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Feb 2025 07:40 PM IST
सार

अगर आप इस बार होली पार्टी में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन होली लुक्स और फैशन टिप्स दिए गए हैं, जो आपकी स्टाइल को और भी खास बना देंगे।

विज्ञापन
Holi Party Styling Guide Try These Trendy Looks To Grab Spotlight Fashion Tips in Hindi
होली पार्टी - फोटो : instagram

Holi Party Styling Guide : होली आने वाली है। होली के मौके पर घरों पर रिश्तेदार, दोस्त या आस-पड़ोस के लोग एकत्र होते हैं और मुलाकात करते हैं। ऐसे में खान-पान से लेकर घर की सजावट तक कई तैयारियां होती हैं। इनमें से एक खुद को तैयार करना है। होली मिलन कार्यक्रम या होली पार्टी के मौके पर कुछ छोटे-छोटे टिप्स से आप सबसे प्रभावशाली लुक पा सकते हैं। कपड़ों के रंग और पैटर्न होली पार्टी लुक को पूरा करने में फायदेमंद होंगे। 



होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि फैशन और स्टाइल का भी त्योहार है। अगर आप इस बार होली पार्टी में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन होली लुक्स और फैशन टिप्स दिए गए हैं, जो आपकी स्टाइल को और भी खास बना देंगे।

Holi Party Styling Guide Try These Trendy Looks To Grab Spotlight Fashion Tips in Hindi
सफेद आउटफिट - फोटो : instagram

सफेद आउटफिट

होली रंगों का त्योहार है, लेकिन सफेद रंग के कपड़े  इस मौके पर परफेक्ट लगेंगे। सफेद अनारकली सूट या कुर्ता चूड़ीदार को रंगीन दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि होली में कॉटन या लिनेन के कपड़े पहनें, ताकि होली के रंग आसानी से निकल जाएं।

Holi Party Styling Guide Try These Trendy Looks To Grab Spotlight Fashion Tips in Hindi
इंडो-वेस्टर्न ट्विस्ट - फोटो : instagram

इंडो-वेस्टर्न ट्विस्ट

प्लाजो और क्रॉप टॉप या लॉन्ग स्कर्ट के साथ शॉर्ट कुर्ता स्टाइल करें। जींस के साथ लॉन्ग कुर्ता या शाॅर्ट जैकेट पहनें, जिससे लुक स्मार्ट लगे। ये सहज होने के साथ ही होली पार्टी में आपको अलग लुक भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Party Styling Guide Try These Trendy Looks To Grab Spotlight Fashion Tips in Hindi
ब्राइट एंड वाइब्रेंट लुक - फोटो : instagram

ब्राइट एंड वाइब्रेंट लुक

सफेद आउटफिट की बजाय पीला, गुलाबी, हरे और नारंगी जैसे ब्राइट कलर्स पहनें। रंग-बिरंगे स्कार्फ या दुपट्टे से अपने लुक को और आकर्षक बनाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed