Shopping Tips: एक समय था, जब लोग हर छोटी-बड़ी चीज खरीदने के लिए बाजार जाया करते हैं और अच्छी तरह से देखभाल के बाद ही खरीदारी किया करते थे। लेकिन अब समय पूरी तरह से बदल गया है। आज के समय लोग एक क्लिक पर सामान खरीद लेते हैं।
Shopping Tips: ऑनलाइन खरीद रहे हैं टी-शर्ट तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना पैसे होंगे बर्बाद
अगर आप टी-शर्ट ऑनलाइन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि आपको सही फिटिंग, अच्छी क्वालिटी और बेहतरीन डील मिल सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीशर्ट खरीदते समय ये ध्यान रखें कि हर ब्रांड का साइज अलग होता है। इसलिए सबसे पहले साइज चार्ट को अच्छी तरह से पढ़ लें। इसकी तुलना अपने शरीर से सही नाप से करें और फिर उसके बाद ही ऑर्डर करें। अगर आप ढीली टी-शर्टपसंद करते हैं, तो एक साइज बड़ा चुन सकते हैं।
फैब्रिक के बारे में पढ़ें
टी-शर्ट खरीदते समय उसके फैब्रिक के बारे में पढ़ें। गर्मियों का मौसम आने जा रहा है, ऐसे में टी-शर्ट का फैब्रिक आरामदायक और टिकाऊ होना जरूरी है। गलत फैब्रिक चुनने से आपको इसे पहनने में दिक्कत हो सकती है।
जब भी ऑनलाइन कुछ खरीद रही हैं तो उसके रिव्यू अवश्य पढ़ें और असली तस्वीरों पर एक नजर अवश्य डालें। जो भी टीशर्ट खरीद रहे हैं वो कम से कम 4 स्टार रेटिंग वाली होनी चाहिए । अगर किसी ने फोटो के साथ रिव्यू दिया है, तो उसे जरूर देखें, ताकि आप सही चीज पर पैसे इंवेस्ट करें।
कलर और प्रिंट का चुनाव सही करें
कई सेलर रिटर्न का विकल्प नहीं देते हैं। इसलिए सोच-समझ के ही टीशर्ट के रंग का चयन करें। जैसे कि डार्क कलर (ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क ग्रे) काफी स्टाइलिश लगते हैं और सभी स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं। वहीं लाइट कलर (व्हाइट, स्काई ब्लू, पेस्टल शेड्स) गर्मियों के लिए बढ़िया ऑप्शन माने जाते हैं।