Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Aadar Jain unseen mehndi photos kareena kapoor karisma kapoor and alia bhatt look
{"_id":"67b6cd807ed45d536506f2f6","slug":"aadar-jain-unseen-mehndi-photos-kareena-kapoor-karisma-kapoor-and-alia-bhatt-look-2025-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadar Jain Wedding: आदर जैन की मेहंदी में दिखा करीना-करिश्मा के साथ आलिया का खूबसूरत अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Aadar Jain Wedding: आदर जैन की मेहंदी में दिखा करीना-करिश्मा के साथ आलिया का खूबसूरत अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:42 PM IST
सार
बीती शाम आदर जैन और अलेखा आडवाणी की मेहंदी की रस्म थी, जिसमें आदर की बहनों करीना और करिश्मा के साथ-साथ उनकी भाभी आलिया भट्ट का भी खूबसूरत अंदाज देखने को मिला।
विज्ञापन
1 of 7
आदर जैन की मेहंदी में करीना-करिश्मा के साथ आलिया का खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Aadar Jain Wedding: बीती शाम मुंबई में रीमा जैन के बेटे और करीना-करिश्मा के चचेरे भाई आदर जैन की शादी की रस्में मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुईं। आदर जैन अलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में मेहंदी की रस्म के दौरान उनके पूरे परिवार का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिला।
खासतौर पर बात करें उनकी बहनों और भाभी की तो उनका अंदाज देखने में कमाल का लग रहा था। यहां हम बात कर रहे हैं करीना कपूर के साथ-साथ करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट की जो आदर जैन की मेहंदी में अलग अंदाज में पहुंची। तीनों इतनी खूबसूरत लग रहीं थी, कि हर कोई बस उन्हें देखता रह गया।
2 of 7
करीना कपूर
- फोटो : instagram
करीना कपूर
अपने छोटे भाई आदर जैन की मेहंदी में करीना कपूर काफी ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बेहद ही खूबसूरत सी लॉन्ग कुर्ता स्टाइल ड्रेस पहनी थी। ब्लू रंग के इस ड्रेस पर बेहद ही खूबसूरत और हैवी फ्लोरल वर्क था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसे गोटा और सितारों से सजाया गया था, जिसकी वजह से उनकी ड्रेस इंडो वेस्टर्न लुक दे रही थी।
3 of 7
कैसा रहा मेकअप
- फोटो : instagram
कैसा रहा मेकअप
बात करें उनके मेकअप की तो न्यूड आईशैडो के साथ स्मज आईलाइनर और काजल लगाने की वजह से उनका लुक प्यारा लग रहा था। हाईलाइटेड आंखें और न्यूड लिप्स उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। इस लुक के साथ उन्होंने कानों में हैवी ईयररिंग्स पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
करिश्मा कपूर
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर
छोटे भाई की मेहंदी की रस्म में करिश्मा का अंदाज देखने के लायक था। चटक गुुलाबी रंग के लहंगे के साथ उन्होंने फुल स्लीव गुलाबी कुर्ती कैरी की थी। मैचिंग का गुलाबी दुपट्टा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। गोल नेकलाइन वाली लहंगे की शॉर्ट कुर्ते जैसी चोली पर सुनहरे धागों से लाइनिंग पैटर्न बना है, जिस वजह से उनका लुक प्यारा दिख रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
कैसा रहा मेकअप
- फोटो : instagram
कैसा रहा मेकअप
एक्ट्रेस ने बालों में चोटी बनाकर परांदा अटैच किया था, जिस वजह से वो एकदम पंजाबी कुड़ी लग रहीं थीं। अपने लहंगा लुक के साथ उन्होंने गले में चोकर, कानों में मैचिंग ईयररिंग्स, हाथों में कंगन, रिंग्स और ब्रेसलेट भी स्टाइल किया। माथे पर बिंदी और हाईलाइटेड आंखें भी देकने में प्यारी लग रहीं थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।