फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

What Is Pastel Colour: क्या होते हैं पेस्टल रंग और क्यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड ? जानें इसकी पूरी डिटेल

Tue, 18 Feb 2025 02:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Feb 2025 02:27 PM IST
सार

आजकल पेस्टल रंगों का चलन काफी बढ़ रहा है। अपने लिए पेस्टल रंग का आउटफिट खरीदने से पहले एक बार ये जान लें कि ये होते क्या हैं और इसके कितने विकल्प आते हैं। 

विज्ञापन
what is Pastel Colour in hindi types of Pastel Colour
क्या होते हैं पेस्टल रंग और क्यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड ? - फोटो : अमर उजाला

What Is Pastel Colour: एक समय था, जब लोगों को चटक रंग पसंद आते थे। शादी-विवाह से लेकर लोग दफ्तर और पार्टियों तक में डार्क रंग पहनना पसंद करते थे। लेकिन समय बदल रहा है तो आज-कल के बदलते दौर में पेस्टल रंगों का क्रेज है। इंस्टाग्राम पर पेस्टल रंगों से संबंधित पोस्ट्स काफी वायरल होती हैं। सभी सिलेब्स भी पेस्टल रंगों को काफी पसंद करते हैं।



आज के समय में पेस्टल रंगों का इस्तेमाल फैशन में जमकर किया जा रहा है। इसके साथ-साथ घर के इंटीरियर्स, बाथरूम, लिविंग रूम आदि में पेस्टल रंगों का उपयोग घर को एक शांतिपूर्ण और आरामदायक वातावरण देने के लिए किया जा रहा है। इसी के चलते हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर ये पेस्टल रंग क्या हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं। 

what is Pastel Colour in hindi types of Pastel Colour
क्या होते हैं पेस्टल रंग ? - फोटो : instagram

क्या होते हैं पेस्टल रंग ?

 
पेस्टल रंग हल्के और नरम रंग होते हैं जो मुख्य रूप से गहरे रंगों में सफेद रंग को मिलाकर तैयार किए जाते हैं। ये रंग कोमल, शांत और सुकून देने वाले होते हैं, और अक्सर इन्हें सौम्यता और हल्केपन से जोड़ा जाता है। यहां हम आपको कुछ मुख्य पेस्टल रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

what is Pastel Colour in hindi types of Pastel Colour
पेस्टल गुलाबी - फोटो : instagram

पेस्टल गुलाबी - गुलाबी रंग ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। जब इसके पेस्टल रंग को देखेंगे तब ये आपको और भी ज्यादा भा जाएगा। पेस्टल पिंक रंग का लहंगा कई अभिनेत्रियों ने अपनी शादी तक में कैरी किया है। बेबी शॉवर की पार्टियों में भी पेस्टल पिंक लहंगा ही कैरी किया जाता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
what is Pastel Colour in hindi types of Pastel Colour
पेस्टल नीला - फोटो : instagram

 पेस्टल नीला - नीला रंग अपने आप में काफी रॉयल है। ऐसे में जब इसके हल्के रंग पर नजर डालेंगे तो आपको ये काफी पसंद आएगा। पेस्टल ब्लू रंग आकाश और समुद्र की शांति और ठंडक का अहसास दिलाता है। पेस्टल ब्लू रंग का चयन अक्सर बेडरूम के बैकग्राउंड डिजाइन में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा लड़कियों को दिन के समय इस रंग का आउटफिट पहनना पसंद आता है।   

विज्ञापन
what is Pastel Colour in hindi types of Pastel Colour
पेस्टल हरा - फोटो : instagram

पेस्टल हरा - हरा रंग चटकदार हरियाली का प्रतीक होता है, लेकिन पेस्टल ग्रीन काफी सौम्य होता है। पेस्टल हरे रंग का इस्तेमाल घर की सजावट में किया जा सकता है, क्योंकि इसकी वजह से शांति का एहसास होता है। दिन के समय इस रंग का आउटफिट भी कमाल का लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed