{"_id":"5eedc724cfb003502c182236","slug":"how-much-earn-money-in-beauty-and-makeup-business","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेकअप और ब्यूटी के बिजनेस में कितना पैसा कमाते है ब्यूटी एक्सपर्ट?","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मेकअप और ब्यूटी के बिजनेस में कितना पैसा कमाते है ब्यूटी एक्सपर्ट?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर 'ब्यूटी इंफ्लूएंसर्स' की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोग यूट्यूब पर रोजाना औसतन 10 लाख से ज्यादा ब्यूटी वीडियो देख रहे हैं। 'थक जाती हूं लेकिन अपने काम से प्यार है' 25 साल की केमी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक एचआर मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। वो सोमवार से शुक्रवार तक यानी पांच दिन दफ्तर जाती हैं और अपने बचे हुए वक्त में 'सॉफ्ट ग्लैम' यानी हल्का दिखने वाला मेकओवर करती हैं।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
केमी को बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए स्कॉलरशिप मिली थी लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने मेकअप बुकिंग करने और ब्यूटी प्रोटक्ट बेचने में भी कामयाबी हासिल की। वो कहती हैं,"मैं चाहे कोई भी करियर क्यों न चुनूं, मैं हमेशा अपने आर्टिस्टिक और कॉस्मेटिक बिजनेस को बनाए रखने के लिए तैयार रही हूं। मैंने कभी ये नहीं सोचा कि मैं सिर्फ नौकरी करूं और बाकी चीजों के बारे में न सोचूं। मैं काम पर होती हूं और ये भी सोच रही होती हूं कि क्या मैंने इनवॉइस भेज दिया?"
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
जाहिर है, केमी की दिनचर्या काफी व्यस्त होती है। कई बार वो ऑफिस से सीधे होटल जाती हैं ताकि सुबह पांच बजे से दुल्हन का मेकअप शुरू कर सकें। इसके बाद वो लंदन में अपने मेकअप स्टूडियो में भी जाती हैं ताकि अन्य ग्राहकों की बुकिंग कर सकें। केमी कहती हैं, "कई बार मैं बेहद थक जाती हूं लेकिन मुझे अपने काम से प्यार है। मुझे ये काम करने में मजा आता है और बाकी चीजें करने के लिए जिंदगी बची हुई है। मुझे खुशी है कि मैं अपनी प्रतिभा का आर्थिक फायदा ले पा रही हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
25 साल की ओफीलिया जब 15 साल की थीं, तभी वो हॉन्ग कॉन्ग से ब्रिटेन आ गई थीं। उस समय उन्हें अपने माता-पिता को मनाने में बड़ी मुश्किल हुई थी क्योंकि वो मेकअप में अपना करियर बनाना चाहती थीं। ओफीलिया हंसते हुए कहती हैं,"मुझे हॉलोवीन बहुत पसंद था क्योंकि वही एक वक्त था जब मेरे माता-पिता मुझे मेकअप करने की छूट देते थे।"
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Instagram
वो बताती हैं ,"हर किसी को मेकअप आर्टिस्ट की जरूरत नहीं होती इसलिए मेरे माता-पिता इसे सिर्फ एक पार्ट टाइम जॉब या शौक के तौर पर देखते थे। मगर मैं जल्दी ही ये साबित करने में सफल रही कि मैं अपनी प्रतिभा से पैसे कमा सकती हूं। इसके बाद उन्होंने मुझे मेरा सपना पूरा करने और इसे जीने की आजादी दी।"
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।