{"_id":"61fe23659fd8da3bae678ae7","slug":"how-to-choose-perfect-footwear-with-blazer-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: ब्लेजर ड्रेस के साथ पहने इस तरह की फुटवियर, दिखेंगी स्टाइलिश","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: ब्लेजर ड्रेस के साथ पहने इस तरह की फुटवियर, दिखेंगी स्टाइलिश
इन दिनों दीपिका पादुकोण ने ब्लेजर ड्रेस पहन एक बार फिर इसे ट्रेंड में ला दिया है। लड़कियां हमेशा ही खुद को स्टाइल के मामले में पीछे नहीं रखना चाहती हैं। मेकअप, ड्रेस से लेकर फुटवियर तक का सही काम्बिनेशन ही स्टाइलिश दिखाने में मदद करता है। कई बार महिलाएं आउटफिट के साथ गलत फुटवियर कैरी कर पूरे लुक का कबाड़ा कर देती हैं। ब्लेजर ड्रेस वैसे तो काफी फॉर्मल लुक के लिए होता है। इसे पहन स्टनिंग पाया डा सकता है।
2 of 6
ब्लेजर पैंट
- फोटो : instagram/janhvikapoor
ब्लेजर ड्रेस को फार्मल मीटिंग्स से लेकर पार्टी तक में पहन स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है। लेकिन इस ड्रेस को पहनते समय एक बात का ध्यान रखने की जरूरत है सही फुटवियर। पार्टी लुक और फार्मल लुक के लिए अलग फुटवियर का चयन कर परफेक्ट लुक पाया जा सकता है।
3 of 6
deepika padukone
- फोटो : instagram
ब्लेजर ड्रेस के साथ आप चाहे तो दीपिका पादुकोण की तरह मैचिंग हील्स पहन सकती हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए दीपिका पादुकोण ने काले रंग की ब्लेजर ड्रेस पहनी थी। जिसके साथ स्ट्रैपी हील्स पहने थे। वैसे अगर आप सिंगल कलर का ब्लेजर ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ मैचिंग का फुटवियर पहनना समझदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
deepika padukone
- फोटो : instagram
पार्टी के लिए चुने लॉन्ग बूट्स
आप पार्टी में बिल्कुल बोल्ड लुक कैरी करना चाहती हैं तो थाई हाई बूट्स को पहनें। ये बिल्कुल ग्लैमरस लुक देने में मदद करेगा। वैसे आप अलग कलर के बूट्स या फिर मैचिंग बूट्स के साथ इस ड्रेस को कंप्लीट लुक दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
kriri sanon
- फोटो : instagram
अगर अपनी ड्रेस के लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो ग्लैडिएटर्स ट्राई कर सकती हैं। कृति सेनन का ये लुक सेमी फॉर्मल लुक से लेकर पार्टी तक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।