आपने कई बार शादी या पार्टी में जाते समय नेकलेस पहन तो लिया होगा लेकिन बाद में तस्वीरों को देख पता चला होगा कि ये नेकलेस तो आप पर सूट ही नहीं कर रहा। अगर कभी इस तरह की सिचुएशन का सामना करना पड़ा है तो जान लीजिए कि आप गलत नेकपीस का चुनाव अपने कपड़ों के साथ करती हैं। जिसकी वजह से पूरा लुक बिगड जाता है। अगली बार आपके लुक में गड़बड़ी ना हो इसके लिए जानिए कि किस तरह के आउटफिट और नेकलाइन के साथ कौन सा नेकलेस मैच करेगा। आगे की स्लाइड में जानए।
नेकलेस पहनने से हो जाती है स्टाइल खराब तो अपनाए ये टिप्स, बिल्कुल हीरोइनों जैसा लगेगा लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरोइनों के जैसा परफेक्ट लुक चाहिए तो कुछ टिप्स हमेशा याद रखिए। क्योंकि हीरोइनें अपने स्टाइलिस्ट के अनुसार ही स्टाइल करती हैं। अगर आप अपने राउंड नेक के आउटफिट के साथ लांग लेयर्ड नेकपीस सूट करते हैं। या फिर लांग चेन जिसमें पेडेंट लगा हो। इस तरह के नेकपीस आपके हर राउंड नेक आउटफिट के साथ सूट करते हैं। वहीं अगर आप ट्रेडिशनल लुक को हैवी और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो राउंड नेकपीस के साथ चोकर नेकपीस भी सूट करता है।
वी नेक के आउटफिट के साथ हमेशा छोटे नेकलेस का चुनाव करना बेहतर है जो आउटफिट के साथ मैच करे। लेकिन अगर वी नेकलाइन थोड़ी चौ़ड़ी हो तो थोड़े बड़े नेकपीस को चुने। लेकिन लांग या चोकर नेकपीस भूलकर भी नहीं। ये आपके लुक को खराब कर देंगे।
अगर आपके आउटफिट की नेकलाइन टर्टलनेक है तो इसके साथ हमेशा चोकर नेकपीस खूबसूरत लगेगा। वहीं आप चाहे तो लांग चेन या नेकपीस भी ट्राई कर सकती हैं।
इस तरह की नेकलाइन को अक्सर लड़कियां ट्राई करती हैं। क्योंकि ये वेस्टर्न से लेकर एथिनिक हर लुक को स्टाइलिश बनाता है। इस तरह के नेकलाइन के साथ पेंडेट वाले नेकपीस को चुन सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगाने में मदद करते हैं।