दिवाली का त्योहार नजदीक है। घर की साफ-सफाई और पूजा के सामान के साथ ही लोग जश्न मनाने के लिए पार्टी भी करते हैं। अगर आप भी पार्टी में शामिल होने के लिए किसी लुक्स की तलाश में हैं तो फ्लोरल प्रिंट के कपड़े पहनें। साथ ही इन कपड़ों को आप खास एक्सेसरीज की मदद से क्लासी लुक दें। सबके बीच में आप बिल्कुल अलग ही नजर आएंगे। फ्लोरल प्रिंट की साड़ी से लेकर ड्रेस या फिर इंडो-वेस्टर्न कपड़ों को ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे आप इन लुक्स को एक्सेसरीज की मदद से हटके बना सकती हैं।
Diwali 2022: दिवाली पर फ्लोरल आउटफिट के साथ मैच करें ये एक्सेसरीज, दिखेंगी क्लासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्ल ज्वैलरी सबसे ज्यादा क्लासी और रॉयल लुक देती हैं। आप फ्लोरल प्रिंट के कपड़ों के साथ पर्ल नेकलेस, ईयररिंग्स, चूड़ियों को पहन सकती हैं। ये आपको खूबसूरत लुक देंगी। आप इस तरह की ज्वैलरी को आराम से लोकल मार्केट से या ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
बालों को अलग स्टाइल में बनाकर भी आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट के कपड़ों के साथ बालों में गुलाब के फूल लगाकर लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। सिंपल स्ट्रेट बाल या फिर कर्ली बालों के साथ ये फूल काफी खूबसूरत लगते हैं। साथ ही ये काफी ट्रेंड में भी हैं।
अगर आप किसी सिंपल से कुर्ते या लहंगे को पहन रही हैं तो साथ में फ्लोरल प्रिंट के दुपट्टे को कैरी करें। ये स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देगा।
आप चाहें तो फ्लोरल प्रिंट के ब्लाउज को किसी सिंपल साड़ी के साथ मैच कर पहन सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेगा और आपको हटके लुक देगा। कटरीना कैफ की तरह आप इस लुक को ट्राई करें।