{"_id":"634f76558876e420347d4167","slug":"jacqueline-fernandez-mustard-yellow-saree-perfect-for-diwali-look-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali Look 2022: जैकलीन का ये लुक दिवाली पार्टी के लिए है बिल्कुल परफेक्ट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Diwali Look 2022: जैकलीन का ये लुक दिवाली पार्टी के लिए है बिल्कुल परफेक्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jacqueline
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवाली का त्योहार नजदीक है। अगर आप इस दिन ट्रेडिशनल लुक में रेडी होना चाहती हैं, तो साड़ी सबसे बढ़िया आउटफिट होगा। वैसे भी इन दिनों बॉलीवुड हसीनाओं को भी पारंपरिक कपड़े में साड़ी भा रही है। अगर आप चाहती हैं कि बीटाउन एक्ट्रेस की तरह दिवाली वाले दिन तैयार हों तो जैकलीन फर्नांडिस की तरह रेडी हो सकती हैं। हाल ही में इवेंट में शामिल होने के लिए जैकलीन ने यलो मस्टर्ड कलर की साड़ी को चुना था। जिसमे वो बेहद हसीन दिख रही थीं।
2 of 5
jacqueline
- फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडिस वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर आउटफिट में कमाल की खूबसूरत दिखती हैं। वहीं उनका फैशन सेंस भी लाजवाब है। बोल्ड अंदाज में तैयार होना हो या फिर बिल्कुल देसी लुक, हर बार फैंस उनके लुक से इंप्रेस हो जाते हैं। इवेंट में शामिल होने के लिए जैकलीन ने साड़ी को चुना। जो त्योहारों के सीजन में परफेक्ट लुक दे रहा था। जैकलीन की इन तस्वीरों को सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
3 of 5
jacqueline
- फोटो : instagram
जैकलीन ने खास मौके के लिए पीले मस्टर्ड कलर की साड़ी को चुना है। जिसे डिजाइन सब्यसाची के कलेक्शन से लिया गया है। ऑर्गेंजा सिल्क की इस झीनी सी साड़ी के साथ मैचिंग के स्लीवलेस ब्लाउज को मैच किया गया है। वहीं साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर बना है। जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहा है। जैकलीन ने साड़ी को सिंपल से खुले पल्लू में पहना है। वहीं साड़ी पर बने फ्लोरल पैटर्न और सिकुइन वर्क इसे खास बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jacqueline
- फोटो : instagram
जिसे जैकलीन ने स्लीक ब्रेसलेट और एमरॉल्ड स्टोन वाली ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। वहीं बालों को साइड पार्टीशन के साथ ही वेवी स्टाइल लुक दिया गया है। बात करें मेकअप की तो हमेशा की तरह जैकलीन विंग्ड आईलाइनर और फॉल्स लैशेज के साथ मॉव लिप शेड में दिखीं। जबकि ड्यूई बेस मेकअप और पिंक आईशैडो लुक को खूबसूरत बना रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म रामसेतु में नजर आने वाली हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।