फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुराल में पहले दिन क्या पहनें? करीना कपूर-दीपिका पादुकोण की इन ड्रेस से ले सकती हैं टिप्स

Wed, 08 Jul 2020 09:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 08 Jul 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
how to dress up in first day of sasural these bollywood inspired look are helping you
- फोटो : instagram

शादी की तैयारियों में तो सभी लड़कियां खूब सारे कपड़ों का चुनाव करती हैं। हर मौके के लिए अलग ड्रेस और उससे मिलती ज्वैलरी का ध्यान रखती हैं। लेकिन एक चीज और है जिसका ख्याल रखना बहुत जरूरी है। वो है ससुराल में पहले दिन क्या पहनें? शादी के बाद पहले दिन सबकी निगाहें बस नई दुल्हन पर लगी रहती है। कि वो कौन सी ड्रेस और ज्वैलरी पहनेगी। अगर आपने अभी तक नहीं सोचा है कि शादी के बाद क्या पहनेंगी तो बॉलीवुड की इन स्टाइल क्वीन से जरूर कुछ टिप्स मिल जाएगी। तो आगे की स्लाइड में जानिए कौन से कपड़े बेस्ट होंगे।



 
how to dress up in first day of sasural these bollywood inspired look are helping you
तमन्नना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
सिल्क की साड़ी

ससुराल के पहले दिन अगर आप चाहती हैं कि सबकी निगाहें बस आपकी तारीफ करें तो सिल्क की साड़ी बेस्ट होगी। आप इस साड़ी को अपने घर के हिसाब से हल्की या भारी चुन सकती हैं। सिल्क की बहुत सारी वैराइटी आती है जो पहनने में आराम देने के साथ ही खूबसूरत लुक भी देती है।



 
how to dress up in first day of sasural these bollywood inspired look are helping you
anarkali suit - फोटो : social media
अनारकली सूट

अगर ससुराल वाले मॉडर्न हैं और बहू के पहले दिन सूट पहनने पर ऐतराज नही है तो हैवी एंब्रायडरी वाला ये अनारकली कुर्ता आपके लिए बेस्ट होगा। भारी साड़ियों और लहंगो से अलग ये आपको पहनने में भी काफी सुकून देगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to dress up in first day of sasural these bollywood inspired look are helping you
- फोटो : social media
कांजीवरम साड़ी

नई बहु के रूप में कांजीवरम हैवी साड़ी आपके लुक को बिल्कुल निखार देगी। एक खूबसूरत मल्टी कलर कांजीवरम साड़ी के साथ गोल्ड की ज्वैलरी काफी जंचेगी भी।



 
विज्ञापन
how to dress up in first day of sasural these bollywood inspired look are helping you
lahenga - फोटो : instagram
पेस्टल लहंगा

आप चाहे तो सारे रूल्स को तोड़ हल्के-फुल्के लहंगे भी शादी के बाद ससुराल में पहले दिन ट्राई कर सकती हैं। ये ट्रेडिशनल के साथ ही खूबसूरत भी लगेंगे। कई सारी अभिनेत्रियां ऐसे पेस्टल रंग के लहंगे में नजर आती हैं जिन्हें आप अपना आइडियल आउटफिट बना सकती हैं। तो शादी के बाद ससुराल में पहले दिन पहनने के लिए ड्रेस का चुनाव पहले से कर लें। जिससे बाद में आपको कपड़े चुनने में दिक्कत ना हो और आप बिल्कुल शानदार लुक में तैयार हों। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed