त्योहारों का वक्त है। ऐसे में हर लड़की चाहती है कि चेहरे पर उसके चमक दिखे। इसके लिए वो कई सारे जतन करती हैं और स्किन केयर रूटीन भी फॉलो करती हैं। लेकिन चेहरे पर डलनेस नजर आ रही है तो इन टिप्स की मदद से आपका चेहरा भी चमकने लगेगा। पार्लर में महंगे फेशियल या प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की बजाय आप चाहें तो घर में घरेलू नुस्खों की मदद से त्वचा को चमका सकती हैं। तो चलिए जानें कौन से उपाय आपकी त्वचा पर चमक लाने में मदद करेंगे।
Glowing Skin: चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए करें ये काम, दिखने लगेगा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे को साफ करने के लिए अक्सर केमिकल वाले प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से कई बार चमक खोने लगती है। चेहरे को आप चाहें तो नेचुरल चीजों जैसे मुल्तानी मिट्टी या फिर बेसन से साफ कर सकती हैं। ये त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करेगा।
चेहरे की त्वचा को नर्म, मुलायम और टैनिंग से बचाना है तो डेड स्किन को जरूर हटाएं। मार्केट के केमिकल वाले स्क्रब इस्तेमाल करने की बजाय आप चाहे तो घर में बनें स्क्रब को चेहरे पर लगाकर चेहरा साफ कर सकती हैं।
त्वचा को जितना नुकसान सूरज की किरणों से होता है। उतना ही जरूरी सूरज की किरणें त्वचा के लिए है। सुबह की धूप शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करती हैं। इसलिए सुबह के समय त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए रोजाना दस से पंद्रह मिनट जरूर बैठें। हालांकि धूप में बैठने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।
त्वचा जब तक हाइड्रेट नहीं होगी त्वचा की रंगत फीकी सी दिखेगी। इसलिए रोजाना ढेर सारा पानी पिएं और तरल पदार्थों का सेवन करें। इससे त्वचा हेल्दी बनेगी और नेचुरल ग्लो चेहरे पर दिखेगा।