फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blouse Design: नोरा फतेही से लेकर जान्हवी कपूर तक के ये ब्लाउज है बेहद बोल्ड, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Sat, 22 Oct 2022 03:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 22 Oct 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor to nora fatehi bollywood actress latest blouse design in diwali party
blouse design - फोटो : instagram

इन दिनों बॉलीवुड पर दिवाली के जश्न का खुमार है। कृति सेनन, मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर एक के बाद सितारे दिवाली की पार्टी दे रहे हैं। जिसमे बीटाउन की हसीनाएं भी पहुंच रही हैं। ट्रेडिशनल लुक के साथ इन एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक भी देखने को मिल रहा है। साड़ी से लेकर लहंगे के बेहद खूबसूरत डिजाइन में ये एक्ट्रेस हसीन लग रही हैं। वहीं इनके ब्लाउज डिजाइन हर किसी का ध्यान खींच ले रहे हैं। 

लहंगा हो या साड़ी, ब्लाउज आउटफिट को पूरा करता है। सही डिजाइन का ब्लाउज जहां लुक को खूबसूरत बनाता है तो वहीं अगर ब्लाउज की फिटिंग गड़बड़ हो तो पूरा लुक खराब हो जाता है। दिवाली पार्टी में पहुंची एक्ट्रेस के साड़ी और लहंगे के साथ ही ब्लाउज की डिजाइन भी बेहद खास थी। तो चलिए देखें इन हसीनाओं के लेटेस्ट डिजाइन के ब्लाउज

janhvi kapoor to nora fatehi bollywood actress latest blouse design in diwali party
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में मरमेड लुक वाले लहंगे को पहनकर पहुंची थीं। जिसके साथ पहना ब्लाउज भी बेहद खास था। डीप प्लजिंग नेकलाइन के साथ इस ब्लाउज पर बेल्ट जैसी पट्टी है जो बैक पर जाकर जुड़ रही है। साथ ही इसमे डोरी को भी लगाया गया है। जो इस ब्लाउज को बेहद खास बना रहा है। 

janhvi kapoor to nora fatehi bollywood actress latest blouse design in diwali party
blouse design - फोटो : instagram

सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के लिए खूबसूरत गोल्डन कलर का लहंगा चुना था। जिसका ब्लाउज काफी सिंपल डिजाइन का दिख रहा था। हाफ स्लीव के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन इस ब्लाउज पर बनी थी। हालांकि कंधे के पास ब्लाउज की डिजाइन इसे बिल्कुल हटके बना रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor to nora fatehi bollywood actress latest blouse design in diwali party
shehnaaz gill - फोटो : instagram

शहनाज गिल ने दिवाली पार्टी के लिए काले रंग की साड़ी को चुना था। जिस पर शिमरी वर्क था। वहीं इस साड़ी के साथ शहनाज सिंपल से स्लीवलेस डिजाइन के ब्लाउज को चुना था। जिसकी बैकलेस डिजाइन इसे खास बना रही थी। अगर आप भी ब्लैक साड़ी में क्लासी लुक चाहती हैं तो इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को चुन सकती हैं। 

विज्ञापन
janhvi kapoor to nora fatehi bollywood actress latest blouse design in diwali party
blouse design - फोटो : instagram

नोरा फतेही अपनी डांसिंग मूव्स के साथ ही खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। दिवाली पार्टी के लिए पहुंची नोरा ने गुलाबी रंग के फूलों से सजा लहंगा पहना था। जिसकी चोली भी बेहद खास थी। फ्रंट में डीप कट नेकलाइन के साथ इस ब्लाउज के बैक पर पट्टी जोड़ी गई थी जो इस ब्लाउज को खास बनाने के लिए काफी दिख रही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed