फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: ट्रेंडी पलाजो से लेकर स्कर्ट तक यूं करें क्रॉप टॉप को कैरी, दिखेंगी स्टाइलिश

Wed, 02 Feb 2022 10:57 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 02 Feb 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
how to style crop top with perfect bottom wear according to body shape
crop top - फोटो : social media

कमर के ऊपर चढ़े छोटे से टॉप आजकर काफी ज्यादा फैशन में हैं। इन्हें क्रॉप टॉप के नाम से ज्यादातर लोग जानते हैं। फिल्मी हसीनाओं की पहली पसंद क्रॉप टॉप को इन दिनों आम लड़िकियां भी खूब पसंद कर रही हैं। बीटाउन एक्ट्रेस तो इस क्रॉप टॉप की मदद से अपनी स्लिम फिगर फ्लांट करती हैं। अगर आपका मन भी क्रॉप टॉप को पहनने का है तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। सही बॉटम वियर के साथ मैच कर पहनने से क्रॉप टॉप का लुक बेहतर आता है। तो चलिए देखें बॉलीवुड हसीनाओं का कुछ लुक जिससे टिप्स मिल सके। 

how to style crop top with perfect bottom wear according to body shape
nora fatehi - फोटो : instagram

नोरा फतेही कर्वी फिगर की मालकिन है। लेकिन इसके बावजूद वो अक्सर ही क्रॉप टॉप को कैरी करते दिखती हैं। अगर आप भी कर्वी फिगर की मालकिन हैं तो इस तरह के टॉप को हाईवेस्ट लाइन वाले बॉटम के साथ पेयर करें। इसमे आपके बेली पर किसी का ध्यान नहीं जाएगा और ये देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा। 

how to style crop top with perfect bottom wear according to body shape
कियारा आडवाणी देसी लुक - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani

वहीं स्लिम फिगर की मालकिन लड़कियों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन अगर वाइड लेग पलाजो पैंट के साथ इस तरह के क्रॉप टॉप को पेयर करती हैं तो ये देखने में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखेगा। वहीं ये लुक हर तरह के कैजुअल्स के साथ फिट बैठेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to style crop top with perfect bottom wear according to body shape
kiara advani - फोटो : instagram

आप चाहें तो क्रॉप टॉप को स्कर्ट के साथ भी मैच करा सकती हैं। नाइट पार्टी के लिए आप इस तरह की ड्रेस के साथ ग्लैमरस दिखेंगी। वहीं आप इसे कंफर्टेबल लुक देने के लिए ब्लेजर या फिर जैकेट के साथ भी पेयर कर सकती हैं। 

विज्ञापन
how to style crop top with perfect bottom wear according to body shape
disha patani - फोटो : instagram

क्रॉप टॉप को लो वेस्ट लाइन के साथ दिशा पाटनी पहने दिख जाती हैं। जिसे देख पतली कमर की मालकिन टिप्स ले सकती हैं। मॉम जींस के साथ इस तरह का लुक भी काफी स्टाइलिश लग सकता है। तो अगली बार मार्केट से क्रॉप टॉप लें तो अपनी फिगर के मुताबिक सही बॉटम वियर के साथ इसे पेयर करें। जिससे कि पहनने पर ये लुक काफी आकर्षक लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed