{"_id":"61f743dbabc73a06b32a9531","slug":"how-to-style-sequin-saree-like-bollywood-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: सितारों से जगमगाती साड़ी पहन चमकेंगी महफिल में, ले इन हसीनाओं से स्टाइलिंग टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: सितारों से जगमगाती साड़ी पहन चमकेंगी महफिल में, ले इन हसीनाओं से स्टाइलिंग टिप्स
साड़ी पहनना बॉलीवुड की हसीनाओं की भी पहली पसंद बन गई है। ऐसे में खुद को स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाने के लिए सितारों से जमगमाती साड़ी का चुनाव करती हैं। जिसमे उनका लुक बोल्ड और देसी दोनों एक साथ नजर आता है। कटरीना कैफ से लेकर मलाइका अरोड़ा तक सितारों से जगमगाती साड़ी में ग्लैमर दिखा चुकी हैं। इन दिनों सिकुइन वर्क वाली साड़ी का काफी ज्यादा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जिसे बॉलीवुड के साथ ही आम लड़कियां भी फॉलो कर रही हैं।
2 of 5
शहनाज गिल साड़ी
- फोटो : instagram/shehnaazgill
बिग बॉस सीजन 15 के फिनाले में स्टेज पर पहुंची शहनाज गिल ने गुलाबी रंग की खूबसूरत सी सिकुइन वर्क वाली साड़ी का चुनाव किया था। जिसे पहन वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं उनका मेकअप इस साड़ी के साथ काफी सिंपल और अट्रैक्टिव था। इस लुक को आप काफी आसानी से फॉलो कर सकती हैं।
3 of 5
,parineeti chopra
- फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा ने पिछले दिनों पर्पल रंग की साड़ी के साथ अपोजिट ब्लैक कलर के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं साइड पार्टीशन हेयर के साथ परिणिती ने न्यूड और ड्यूई मेकअप को फॉलो किया था। जबकि इस हैवी सिकुइन वाली साड़ी के साथ मिनिमम ज्वैलरी के साथ पेयर किया है।
वैसे बता दें कि मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई सितारों से सजी इस साड़ी के साथ ज्यादातर एक्ट्रेस मिनिमम एक्सेसरीज में ही नजर आती हैं। जिसमे इसका लुक काफी खूबसूरत दिखता है। मलाइका अरोड़ा ने ग्रीन सिकुइन साड़ी के साथ नो एक्सेसरीज और न्यूड ड्यूई मेकअप के साथ इसे कैरी किया है।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
हालांकि कटरीना कैफ ने इस ओम्बर शेड सिकुइन साड़ी के साथ पर्ल नेकपीस का चुनाव किया था। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनका हेयरस्टाइल भी साड़ी के साथ परफेक्ट लुक दे रहा था। तो अगली बार सिकुइन वर्क वाली साड़ी पहनने से पहले बीटाउन इन हसीनाओं के लुक्स को जरूर फॉलो करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।