हुमा कुरैशी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बहुत ही जबरदस्त दिखाई दे रही हैं। वे महारानी में निभाए गए किरदार से बिल्कुल विपरित ही नजर आ रही हैं। हुमा फैशन के मामले में इन दिनों बहुत सक्रिय हो चुकी हैं और वे एक से बढ़कर एक लुक्स कैरी कर रही हैं। इन तस्वीरों को वे सोशल मीडिया पर भी साझा करती रहती हैं। इस बार हुमा कुछ हद तक बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी खूब काम किया है। यह उनके इस नए लुक में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। प्रशंसक भी उनके इस नए अवतार को देख चौंक गए हैं और वे इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। हुमा का लेटेस्ट ड्रेस बहुत खूबसूरत है, साथ ही वे एक से बढ़कर एक पोज भी दे रही हैं। स्टाइलिंग के मामले में भी वे परफेक्ट लग रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए हुमा का यह लेटेस्ट और खूबसूरत अवतार।
हुमा कुरैशी का लेटेस्ट लुक देख फैंस हुए हैरान, फराह खान ने कह दी ऐसी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
हुमा ने मेहंदी कलर का ड्रेस पहना हुआ है। यह एक हाई थाई वनपीस है। जिसका गला डीप है और यह स्लीवलेस है। कमर पर बेल्ट दिया हुआ है। ड्रेस एकदम फिटिंग का है और आगे से उसमें सिल्वटें दी हुई हैं। इसी के साथ उन्होंने एक लॉन्ग जैकेट भी पहन रखा है।
बालों की स्टाइलिंग है शानदार
हुमा के बालों की स्टाइलिंग भी बहुत अच्छे से की गई है। लंबे बालों को एकतरफ किया हुआ है। बालों में हल्के वेव्स हैं। हुमा के पोज एक से बढ़कर एक हैं। उन्होंने कमर पर हाथ रखा हुआ है और पैर पर भी। चेहरे का एटीट्यूड और भाव- भंगिमाएं बहुत अच्छी दिखाई दे रही हैं।
ड्रेस के अनुसार है मेकअप
हुमा के चेहरे पर मेकअप भी उनकी ड्रेस के अनुसार ही किया हुआ है। आंखों में आई-लाइनर लगाया गया है और होंठों पर गुलाबी रंग का ही लिपशेड है। हुमा मुंह को खोलकर पोज कर रही हैं। गले में उन्होंने सिल्वर रंग का पतला सा चेन पहना हुआ है, जिसमें कि खूबसूरत सा पेंडेंट है और हाथों में अंगुठियां पहन रखी है।
हुमा की इन तस्वीरों को देख बॉलीवुड के कई सारे लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने उन्हें कहा है कि मेरे अगले लंच पर यही पहन कर आना। जिसके जवाब में हुमा लिख रही हैं कि तभी, जब आप जंगली मटन बनाओगी। फैंस ने भी इस आउटफिट को खूब पसंद किया है।