फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुमा कुरैशी का लेटेस्ट लुक है एकदम रॉयल, पहना है लेग कट आउटफिट

Tue, 22 Jun 2021 01:55 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 22 Jun 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
huma qureshi latest look in leg cut dress
Huma Qureshi - फोटो : amar ujala mumbai

महारानी वेबसीरीज में हाल ही में नजर आई हुमा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में जबरदस्त दिखाई दे रही हैं। महारानी में जहां वे साड़ियों और साधारण लुक में नजर आई, उसके बिल्कुल विपरीत हुमा ने खूबसूरत से आउटफिट में तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। वे इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। उनके फैंस को उनकी यह तस्वीर खूब पसंद आ रही हैं। इन दिनों अधिकतर अभिनेत्रियां फ्लोर लेंथ ड्रेसेस में लेग कट पहनना पसंद कर रही हैं। इस तरह का लुक कैरी करने से लुक थोड़ा बोल्ड हो जाता है। पार्टी के अनुसार यह लुक अच्छा दिखाई पड़ता है। उनकी ड्रेस की लेंथ को ज्यादा रखा गया है जिस वजह से इसका फ्लो हवा में भी उड़ता हुआ नजर आ रहा है। प्रशंसक उनके इस लुक को देखकर उन्हें ब्लू एंजल कह रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए हुमा कुरैशी का यह जबरदस्त अंदाज। 

huma qureshi latest look in leg cut dress
हुमा कुरैशी का नया अंदाज - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
हुमा ने रॉयल ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। ड्रेस की स्लीव्स तीन- चौथाई है और कमर पर बेल्ट है। गला वी नेक बनाया गया है। स्लीव्स में फोल्ड पैटर्न है। लेफ्ट थाई पर कट दिया हुआ है, जो कि ड्रेस को और भी आकर्षक बना रहा है। आगे की ओर बटन भी दिए हुए हैं।  

huma qureshi latest look in leg cut dress
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

हील्स हैं आकर्षक
हुमा ने इस ड्रेस के साथ सिल्वर कलर की हील्स पहनी हुई हैं। इसमें ट्रांसपरेंट सपोर्ट दिया हुआ है। कानों में उन्होंने खूबसूरत ईयररिंग्स पहने हुए हैं। गले में  नेकपीस नहीं पहना हुआ है। बाएं हाथ में अंगुठियां पहनी हुई हैं। एक उंगली में सिंगल रिंग वाली अंगुठी है और दूसरी में डबल रिंग वाली अंगुठी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
huma qureshi latest look in leg cut dress
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

बालों की स्टाइलिंग है खास 
हुमा के बालों में हल्के कर्ल्स दिखाई दे रहे हैं। बालों को कंधे पर एकतरफ किया हुआ है। जिस वजह से एकतरफ से उनके ईयररिंग्स दिखाई दे रहे हैं और दूसरी तरफ कानों पर बाल हैं। हुमा ने इस ड्रेस में खड़े होकर ही अलग-अलग पोज दिए हैं। चेहरे की भाव-भंगिमाएं भी बहुत सटीक हैं। 

 

विज्ञापन
huma qureshi latest look in leg cut dress
हुमा का खूबसूरत मेकअप - फोटो : instagram
फैशन गेम में सक्रिय हैं हूमा
हुमा कुरैशी अलग- अलग आउटफिट्स में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिसपर उनके प्रशंसक फीडबैक भी देते हैं। हुमा का मेकअप भी उनके लुक के अनुसार ही है। होठों पर गुलाबी रंग का लिपशेड है और आंखों का मेकअप भी बहुत खूबसूरत है। आंखों में आई लेशेस लगाए हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed