फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bridal Look: ब्राइडल लुक को बनाना है रॉयल, तो नथ से लेकर कमरबंद तक ये एक्सेसरीज करें शामिल

Thu, 27 Feb 2025 10:36 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Feb 2025 10:36 AM IST
सार

Accessories for Bride: अगर आप अपनी शादी के दिन एक परफेक्ट दुल्हन की तरह नजर आना चाहती हैं, तो सिर्फ लहंगे या मेकअप पर ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज पर भी पूरा ध्यान दें। सही ज्वेलरी और एक्सेसरीज आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

विज्ञापन
If you want to make the bridal look royal, then include these accessories from nose ring to waistband
दुल्हन के लिए सही एक्सरसेरिज का चुनाव करना है बेहद जरूरी - फोटो : freepik.com

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है, और इस दिन परफेक्ट लुक पाना हर दुल्हन की ख्वाहिश होती है। ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए सिर्फ लहंगा या ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि सही एक्सेसरीज का चुनाव भी जरूरी होता है। ब्राइडल लुक को ग्रेसफुल और रॉयल बनाने के लिए एक्सेसरीज पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आप अपनी शादी के दिन एक परफेक्ट दुल्हन की तरह नजर आना चाहती हैं, तो सिर्फ लहंगे या मेकअप पर ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज पर भी पूरा ध्यान दें। सही ज्वेलरी और एक्सेसरीज आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं और आपको एक शाही अंदाज दे सकती हैं।

If you want to make the bridal look royal, then include these accessories from nose ring to waistband
दुल्हन के लिए सही एक्सरसेरिज का चुनाव करना है बेहद जरूरी - फोटो : अमर उजाला
1. नथ
दुल्हन के लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए नथ एक क्लासिक ज्वेलरी पीस है। यह चेहरे को एलीगेंट टच देता है और पारंपरिक ब्राइडल लुक को पूरा करता है। आप अपनी पसंद के अनुसार बड़ी या छोटी नथ चुन सकती हैं। अगर भारी नथ पहनना मुश्किल लगे, तो चेन वाली हल्की नथ भी ट्राई कर सकती हैं।
If you want to make the bridal look royal, then include these accessories from nose ring to waistband
दुल्हन के लिए सही एक्सरसेरिज का चुनाव करना है बेहज जरूरी - फोटो : इंस्टाग्राम
2. कमरबंद
कमरबंद न सिर्फ लुक में ग्रेस जोड़ता है, बल्कि आपकी कमर को खूबसूरती से उभारता भी है। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के ब्राइडल लुक के साथ खूबसूरत लगता है। गोल्ड, कुंदन, मोतियों या स्टोन वर्क वाले कमरबंद आजकल काफी ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to make the bridal look royal, then include these accessories from nose ring to waistband
मांग टीका और माथा पट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
3. मांग टीका और माथा पट्टी
मांग टीका और माथा पट्टी सिर के बीच में पहनी जाती हैं और दुल्हन के चेहरे को खूबसूरत बनाती हैं। माथा पट्टी ज्यादा हेवी लुक देती है, जबकि मांग टीका सटल लेकिन एलिगेंट लुक के लिए परफेक्ट होती है।
 
विज्ञापन
If you want to make the bridal look royal, then include these accessories from nose ring to waistband
चूड़ा और कलीरे - फोटो : freepik.com
4. चूड़ा और कलीरे
पंजाबी ब्राइडल लुक में चूड़ा और कलीरे का खास महत्व होता है। चूड़ा नई जिंदगी की शुरुआत का प्रतीक होता है, जबकि कलीरे शादी के बाद की खुशहाल जिंदगी का संकेत देते हैं। आप अपने आउटफिट के अनुसार हल्के या हेवी डिजाइन वाले चूड़े और कलीरे चुन सकती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed