बीटाउऩ की हसीनाएं माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक से हर किसी पर भारी पड़ रही हैं। छोटे पर्दे पर रिएलिटी शो में जज बनीं इन हसीनाओं का जलवा देख कम उम्र की हीरोइनें भी हैरान हैं। जल्द ही 46 की होने वाली शिल्पा शेट्टी हो या फिर माधुरी दीक्षित दोनों की अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। शो को जज करने पहुंची इन हसीनाओं ने अपनी खूबसूरती और फिट फिगर के साथ ही कमाल के फैशन सेंस से ये जाहिर कर दिया कि आज भी लुक्स के मामले में उन्हें टक्कर देना थोड़ा मुश्किल है। तभी तो जहां माधुरी अपने एथिनिक लुक से तारीफें बटोर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ शिल्पा की रेनबो थाई हाई स्लिट ने कहर बरपा रखा है। माधुरी जहां लहंगा और साड़ी जैसे एथिनिक लुक के साथ ही इंडो वेस्टर्न ड्रेस में भी स्टाइल का ऐसा तड़का लगाती हैं। हर कोई हैरान रह जाता है। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी बोल्ड से लेकर ग्लैमरस और एथिनिक कपड़ों में कमाल लगती हैं। हर बार की तरह इस बार भी शिल्पा और माधुरी के लुक्स ने फैंस को इंप्रेस किया।
माधुरी दीक्षित से लेकर शिल्पा शेट्टी ने इस उम्र में दिखाई ऐसी अदाएं, स्टाइल के मामले में दी नई हीरोइनों को टक्कर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 05 Jun 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन