आज का फैशन टिप्स: दुल्हन के हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये पांच चूड़ा डिजाइन, अपनी शादी में जरूर करें कैरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्ल ब्राइडल चूड़ा
इन दिनों पर्ल चूड़ा भी ट्रेंड में है। आप एलिगेंट लुक के लिए इसे अपने हाथों पर सजा सकते हैं। माॅडर्न के साथ ही पारंपरिक परिधानों पर पर्ल चूड़ा मेल खाता है। सफेद मोतियों से सजे चूड़े को आप हर कलर के आउटफिट के साथ मैच कर सकते हैं।
कुंदन ब्राइडल चूड़ा
शादी में चमक दमक होती है। दुल्हन के लहंगे और ज्वेलरी में भी यही चमक दमक देखने को मिलती है। आप अपने चूड़े में भी ऐसा ही कुछ चाहती हैं तो कुंदन ब्राइडल चूड़ा कैरी करें। ये आपको राॅयल लुक देता है।
लटकन ब्राइडल चूड़ा
लटकन इन दिनों ट्रेंड में है। ब्राइडल चूड़ा में आप लटकन को एड कर सकती हैं। दुल्हन के हाथों पर चूड़ा का ये डिजाइन आकर्षक लगता है। सफेद मोतियों से सजे चूड़े को आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों के साथ कैरी कर सकती हैं।
डिजाइनर कड़ा ब्राइडल चूड़ा
आजकल चूड़े में नाम लिखा होता है, दूल्हा और दुल्हन की फोटो छपी होती है। वैसे ही चूड़ा में खूबसूरत कड़ा को एड किया जाता है, जिसमें ऐसी ब्राइडल डिजाइन दी जाती है, जो दुल्हन के हाथों को ट्रेडिशनल और माॅडर्न टच देता है।