एक वक्त था जब कहा जाता था, कि महिलाएं सिर्फ घर के काम काज के लिए ही हैं, उनसे सिर्फ वही काम कराना चाहिए, लेकिन आज के समय में महिलाएं न सिर्फ चांद पर जा रही हैं, बल्कि वो हर कदम पर पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। चाहे घर संभालने की बात हो या फिर दफ्तर में काम करने की, हर जगह पर आज महिलाओं का बोलबाला है।
Women's Day 2024: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिखाएं अपना बॉस लेडी अवतार, इन अभिनेत्रियों से लें टिप्स
इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप लोगों को अपना बॉस लेडी अवतार दिखाकर इंप्रेस कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी अक्सर इसी तरह के बॉस लेडी अवतार में ही लोगों के सामने आती हैं। उनका हर अंदाज काफी निराला होता है। ऐसे में आप अगर चाहें तो हुमा के लुक से टिप्स ले सकती हैं।
सुष्मिता सेन
अपनी सादगी की वजह से हमेशा लोगों का दिल जीतने वाली सुष्मिता सेन से आप अपने परफेक्ट लुक के टिप्स ले सकती हैं। खास बात ये है कि ऐसा जरूरी नहीं है कि, सिर्फ वेस्टर्न ड्रेस पहनकर ही आप बॉस लेडी लुक दिखाएं। आप इस तरह से साड़ी पहनकर भी अपना क्लासी लुक सामने ला सकती हैं।
हिना खान
अपनी एक्टिंग के साथ अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री हिना खान का हर लुक कमाल का होता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो उनकी तरह ऐसा प्लाजो सूट पहनकर भी अपना क्लासी लुक दिखा सकती हैं। ऐसा लुक ऑफिस के लिए एक बेहतर विकल्प है।
नोरा फतेही
आप चाहें तो इस तरह का लुक कैरी कर सकती हैं। नोरा फतेही का ये लुक काफी कंफर्टेबल तो है ही, साथ में ये देखने में काफी क्लासी वाइब देता है। इसके साथ हाथ में छोटा सा बैग आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा।