Isha Ambani Met Gala Look 2026: फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा और ग्लैमरस इवेंट मेट गाला 2026 हर साल अपने अनोखे थीम और शानदार लुक्स के लिए चर्चा में रहता है। इस बार Fashion Is Art थीम के तहत दुनियाभर के सितारों ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई, लेकिन सबकी नज़रें खासतौर पर ईशा अंबानी पर टिक गईं। उन्होंने एक बार फिर भारतीय शिल्पकला को इंटरनेशनल मंच पर बेहद खूबसूरती से पेश किया।
Met Gala 2026: नीता अंबानी के गहनों से बना ब्लाउज और वर्षों पुराना बैग लिए रेड कार्पेट पर उतरीं ईशा अंबानी
ईशा अंबानी ने मेट गाला 2026 में गौरव गुप्ता की डिजाइन की गई गोल्डन स्कल्प्चरल साड़ी पहनी, जिसमें पिचवाई आर्ट, हैंडक्राफ्टेड डिटेल्स, हेरिटेज ज्वेलरी और एक यूनिक मैंगो-शेप्ड बैग शामिल था, जो उनके लुक को “wearable art” बनाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा अंबानी ने इस बार मेट गाला में पारंपरिक साड़ी को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया। गौरव गुप्ता की डिजाइन की गई इस गोल्डन साड़ी गोल्ड थ्रेड से बुनी गई थी और इसमें पिचवाई आर्ट से प्रेरित हैंड-पेंटेड मोटिफ्स शामिल थे। साड़ी में फ्लोइंग ड्रेप्स और स्ट्रक्चर्ड डिजाइन के साथ तैयार किया गया था।
1200 घंटों की मेहनत
इस खास आउटफिट को तैयार करने में 1200 से ज्यादा घंटे लगे, जिसमें कई कारीगरों ने मिलकर काम किया। ईशा की यह साड़ी भारतीय टेक्सटाइल आर्ट का इंटरनेशनल प्रदर्शन था, जिसने साबित किया कि भारतीय कारीगरी आज भी विश्व स्तर पर बेजोड़ है।
विरासत से सजा ईशा अंबानी का ब्लाउज
अपनी मां नीता अंबानी की ज्वेलरी से उन्होंने अपनी आउटफिट को सजाया था। उनके ब्लाउज असली हीरे जड़े थे, जो नीता अंबानी का पर्सनल कलेक्शन है। ब्लाउज का पिछला हिस्सा निजाम की ज्वेलरी कलेक्शन से तैयार किया गया। उनके ब्लाउज में 1800 कैरेट से ज्यादा के हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन जड़े थे। ईशा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका ब्लाउज मां नीता अंबानी के गहनों से सजा है।
बेश्कीमती ज्वेलरी में ईशा का राॅयल लुक
इस खूबसूरत साड़ी लुक को पूरा करने के लिए ईशा ने 250 कैरेट से ज्यादा के हीरों का कई लेयर वाला हार पहना। अपनी हाथों की कलाई पर चमेली के फूलों की लड़ी और बालों से लटके पैर तक लंबे गजरे से उन्होंने खुद को सजाया। उनका चमेली इंस्पायर गजरा कागज, तांबी और पीतल के इस्तेमाल से 150 घंटों में बनाया गया था।
ईशा का मैंगो बैग बना सबसे यूनिक एलिमेंट
उनके लुक का सबसे चर्चित हिस्सा था उनका मैंगो-शेप्ड बैग। यह कोई आम बैग नहीं, बल्कि एक आर्ट पीस था, जो उनकी भारतीय जड़ों का प्रतीक बना। करीब 20 साल पुराना यह एक्सेसरी उनके लुक को और भी खास और पर्सनल बना गया। सुबोध गुप्ता ने इस मैंगो स्कल्पचर को तैयार किया था, जिसे ईशा ने क्रोशे बैग में रखा।