अंबानी खानदान हमेशा ही स्टाइल और फैशन के मामले में अपडेट रहता है। फिर वो चाहे नीता अंबानी हो या ईशा, यहां तक कि बहू श्लोका मेहता का लुक भी हमेशा स्टाइलिश नजर आता है। होली के तीन दिन पहले दोस्तों के लिए होली की पार्टी का आयोजन ईशा अंबानी ने किया था। जिसमें वो टाई एंड डाई मैक्सी ड्रेस में नजर आईं थीं। होली के मौके पर ही ईशा अंबानी का एक और ट्रेडिशनल लुक खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।
ईशा अंबानी का होली पार्टी का लुक आया सामने, सफेद रंग के हैंड प्रिंटेड कुर्ते में आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशा अंबानी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो सफेद रंग के फ्लोरल अनारकली कुर्ते में नजर आ रही हैं। डिजाइनर कपड़ों की रेंज Picchika के इस हैंड प्रिंटेड अनारकली कुर्ते के साथ शिफॉन का दुपट्टा मैच किया गया है। वहीं साथ में मिरर वर्क वाली जूती इस लुक को बेहद खास बना रही है।
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on
बता दें कि स्टाइलिस्ट अमी पटेल बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेज को स्टाइल कर चुकी हैं। ईशा अंबानी को भी अमी पटेल ने स्टाइल किया है। होली की पार्टी में टाई एंड डाई लुक में ईशा ने मेहमानों का स्वागत किया था।
ईशा अंबानी का ये अनारकली कुर्ता जिसके दुपट्टे पर गोटा पट्टी का काम किया गया है। वहीं ईशा की गोल्ड ईयररिंग पीपा बेला की डिजाइन की हुई थी। जिसमें उनका लुक फेस्टिव रेडी दिख रहा है।
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on
बता दें कि ईशा अंबानी अक्सर ही अपने एलिगेंट और स्टाइलिश कपड़ों में नजर आ जाती हैं। पिछले दिनों आमी पटेल ने ही रोज पिंक कलर के ब्लाउज और लहंगे में कुछ तस्वीरें अंबानी खानदान की बेटी की शेयर की थी। जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था।