😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
ivanka trump repeats outfits for sustainable fashion in india know about sustainable fashion
{"_id":"5e56246a8ebc3ef3bc6cedc6","slug":"ivanka-trump-repeats-outfits-for-sustainable-fashion-in-india-know-about-sustainable-fashion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या होता है सस्टेनेबल फैशन? भारत में इवांका ट्रंप की ड्रेस से फिर हुई चर्चा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जानिए क्या होता है सस्टेनेबल फैशन? भारत में इवांका ट्रंप की ड्रेस से फिर हुई चर्चा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इवांका ट्रंप और जेरेड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद भी साथ में आए हुए थे। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका का यह दूसरा दौरा था। इवांका जब पहली बार नवंबर 2017 में भारत के दौरे पर आईं थी तो उनके फैशन के अंदाज ने सबको प्रभावित कर दिया था। इस बार भी जब इवांका ने एक शानदार रंगीन बेबी ब्लू और रेड मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहने जहाज से बाहर कदम रखा तो उन्होंने सस्टेनेबल फैशन को लेकर एक बहुत तगड़ा संदेश दिया। अब आपके दिमाग में केवल एक ही सवाल घूम रहा होगा कि यह सस्टेनेबल फैशन क्या होता है?
Trending Videos
2 of 5
पति के साथ डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
किसी पोशाक को दोबारा पहनना ही सस्टेनेबल फैशन के तौर पर जाना जाता है। दुनिया भर में कई मशहूर हस्तियां सोच-समझ कर अपने कपड़ों को दोबारा पहनने की निर्णय ले रही हैं। इसके पीछे सबसे मुख्य वजह कपड़ो की स्थिरता को बनाए रखना है। आपको बता दें कि कपड़े का एक छोटा सा टुकड़ा बनाने में ही कई सारे प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कपड़ों को बनाने में साफ पानी का उपयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है। ऐसे में अगर किसी एक पोशाक को दोबारा पहना जाए तो प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ पानी की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
इवांका
- फोटो : अमर उजाला
इवांका ट्रंप जैसी किसी महान हस्ती द्वारा एक राजकीय यात्रा के दौरान एक ही कपड़े को दोबारा पहनने का चुनाव सस्टेनेबल फैशन के लिए एक बहुत ही खास संदेश देता है। इस भारत दौरे पर इवांका ट्रंप ने पहले दिन जिस कपड़े को पहन रखा था उसे वो भारत से पहले सितंबर 2019 में अर्जेंटीना दौरे पर भी कैरी कर चुकी हैं। हालांकि इस ड्रेस की एसेसीरीज में मामूली बदलाव किए गए थे। अर्जेंटीना में इवांका वी-नेक टाई हैंगिंग डिटेल और राउंड स्लीव्स वाली बेबी ब्लू विस्कोस जॉर्जेट मिडी ड्रेस में स्पॉट हुईं थी लेकिन इस बार उन्होंने लाल पंप और मिडल पार्टेड लॉन्ग हेयर के साथ लुक को एक्सेसराइज किया, साथ ही एक स्टेटमेंट इयररिंग्स भी कैरी किया था।
4 of 5
इवांका और जैरेड ने किया ताजमहल का दीदार
- फोटो : ani
इवांका के तरह ही कई महान हस्तियों ने सस्टेनेबल फैशन को ध्यान में रखते हुए अपने कपड़ों को कई खास अवसरों पर दोबारा पहनने का निर्णय लिया। इसी साल जोकर स्टार जोकिन फीनिक्स ने एक अवार्ड शो के दौरान कहा था कि सस्टेनेबल फैशन से लेकर नस्लीय भेदभाव जैसे मुद्यों पर हमें तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने खुद गोल्डन ग्लोब कस्टम स्टेला मेकार्टनी टक्स को दोबारा इस अवार्ड शो के दैरान पहना था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी सुती कपड़े को बनाने में करीब 2700 लीटर पानी खर्च हो जाता है। इतनी मात्रा में पानी की बर्बादी कतई ठीक नहीं है। ऐसे में बेहतर होगा कि हम ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जो लंबे समय तक चले। इतना ही नहीं किसी एक कपड़े को हम कई खास अवसरों पर भी पहन सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X