फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: ब्लैक फ्लोरल प्रिंट लहंगे में नजर आईं जैकलीन, जान लीजिए कीमत

Tue, 21 Sep 2021 10:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Sep 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez floral print lehenga pictures and Cost
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस अधिकतर मौकों पर बोल्ड और हॉट लुक में दिखाई देती हैं। रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक हर बार जैकलीन का लुक फैंस को काफी पसंद आता है। अपने स्टाइलिश अंदाज और खूबसूरत मुस्कान से जैकलीन तारीफ बटोरने में कामयाब होती हैं। इतना ही नहीं जैकलीन सोशल मीडिया पर भी अपने ग्लैमरस लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जहां उनकी सिजलिंग अदाएं हर किसी को दीवाना बना देती है। वैसे जैकलीन भारतीय परिधानों में भी गजब लगती हैं। साड़ी हो या लहंगा हर मौके पर जैकलीन का लुक सारी लाइमलाइट लूटने में कामयाब हो जाता है। एक बार फिर जैकलीन ने अपने देशी लुक से लोगों का दिल जीत लिया। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक टीवी शो के दौरान जैकलीन लहंगा पहनकर पहुंची थीं। उनका ये ट्रेडिशनल मॉडर्न लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनका लहंगा भी इतना खूबसूरत है कि लड़कियां जरूर इसे कैरी करना चाहेंगी। अगर आप भी जैकलीन के लहंगे से प्रभावित हुए हैं तो उनके लहंगे की कीमत जान सकते हैं। आगे की स्लाइड में देखें जैकलीन का जबरदस्त देसी लुक और जानें उनके लहंगे की कीमत।


 
Jacqueline Fernandez floral print lehenga pictures and Cost
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

जैकलीन फर्नांडीज ने सोशल मीडिया पर लहंगे में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। ब्लैक फ्लोरल प्रिंट ब्लैक लहंगे में जैकलिन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जैकलीन ने लहंगे के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज और दुपट्टा कैरी किया है।

Jacqueline Fernandez floral print lehenga pictures and Cost
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/trishasarang

जैकलीन एक फिल्म के प्रमोशन को लेकर टीवी प्रोग्राम में शामिल हुईं थीं। उनका ये लुक ट्रेडिशनल ऑउटफिट के साथ ही मॉर्डन टच भी दे रहा है। उन्होंने अपने बालों को साॅफ्ट कर्ल करतेे हुए खुला छोड़ा है और न्यूड मेकअप अप्लाई किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez floral print lehenga pictures and Cost
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/trishasarang

एक्सेसरीज की बात करें तो जैकलीन ने एक खूबसूरत नेकलेस पहना है। इसके साथ ही अपने लुक को फिंगर रिंग और ब्रेसलेट कैरी कर के कम्प्लीट किया है। अगर आप भी जैकलीन के इस लुक और लहंगे से इम्प्रेस हुए हैं तो हम आपको जैकलीन के ऑउटफिट की कीमत बता देते हैं। इस चारकोल ब्लैक सेट की कीमत 55,000 रुपये है। 

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez floral print lehenga pictures and Cost
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

इसके पहले भी जैकलीन ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नजर आ चुकी हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि जैकलीन ने पीले रंग की साड़ी पहनी है। साड़ी के साथ उन्होंने सिल्वर स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया है। इस लुक में जैकलीन बेहद हॉट नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed