फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका के बाद इतनी गर्मी में अब जैकलीन ने पहना कोट, इस लुक से लगाया एक्ट्रेस ने ग्लैमर का तड़का

Wed, 22 Sep 2021 06:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez in Black Coat Photoshoot after Deepika Padukone oversize Coat
दीपिका- जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

हाल ही में दीपिका पादुकोण को ओवरसाइज ग्रीन कोट में स्पॉट किया गया था। इतनी गर्मी में दीपिका कोट पहने नजर आईं तो लोगों ने तरह तरह के सवाल किए हालांकि उनका ये लुक काफी आकर्षक था। फैंस ने उनके इस लुक की भी जमकर तारीफ की। वैसे दीपिका अक्सर कोट में  नजर आ जाती हैं। उनकी कई तस्वीरों में वह कोट, जैकेट पहने हुए दिखाई दे चुकी हैं। दीपिका के बाद अब जैकलीन फर्नांडिस की भी कोट में तस्वीर सामने आ रही हैं। जैकलीन ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है,जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में जैकलीन ने अपर वियर में कई सारे कपड़े पहने हैं, जिसमें शर्ट, स्वेटर, कोट ये सब शामिल है। वैसे उनका ये नया लुक कुछ अजीब है क्योंकि इतनी गर्मी में उन्होंने कई सारे कपड़े पहने हैं। आप भी जैकलीन की लेटेस्ट तस्वीरें देखिए और समझिए उनका ये नया लुक।

jacqueline fernandez in Black Coat Photoshoot after Deepika Padukone oversize Coat
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ग्लैमरस और बोल्ड लुक के मामले में कभी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। ये श्रीलंकाई सुंदरी हर मौके पर अपने ड्रेसिंग सेंस और लजाब फैशन स्टेटमेंट से लोगों के होश उड़ा देती हैं। जैकलीन ने एक बार फिर ग्लैमरस फोटोशूट कराया है। जिसमें उनका ड्रेसिंग स्टाइल इस बार हर बार से कुछ अलग है। 

jacqueline fernandez in Black Coat Photoshoot after Deepika Padukone oversize Coat
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

जैकलीन ने डार्क लुक कैरी करते हुए कुछ अजीब सा ऑउटफिट कैरी किया है। उन्होंने सफेद शर्ट पर ब्लैक ब्लेजर पहना है। हालांकि इसके अलावा भी उन्होंने कई और परिधानों के साथ इसे टीमअप किया है। तस्वीर में देख सकते हैं कि जैकलीन ने काले रंग का जालीदार टॉप पहना है। उसके ऊपर शर्ट और फिर कटा फटा सा एक स्वेटर कैरी किया है। इतना ही नहीं इतने कपड़ो के ऊपर उन्होने एक डिजाइनर ब्लेजर भी पहन रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jacqueline fernandez in Black Coat Photoshoot after Deepika Padukone oversize Coat
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

वहीं बॉटम वियर की बात करें तो जैक्लीन में इस ऑउटफिट के साथ पैंट्स कैरी नहीं की है। उन्होंने काफी डार्क और हैवी मेकअप से अपने लुक को अधिक ग्लैमरस बनाया है। उन्होंने हाई हील्स पहनी हुईं हैं, जिससे उनका लुक कमाल का लग रहा है। 

विज्ञापन
jacqueline fernandez in Black Coat Photoshoot after Deepika Padukone oversize Coat
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

स्टाइलिश ऑउटफिट, चिक हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप और फुटवियर तक सभी कुछ उनके लुक को पूरी तरीके से संतुष्ट कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने स्टेटमेंट गोल्डन इयररिंग्स कैरी किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed