फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी ने दिया साड़ी को ट्विस्ट, पर्पल टाई-डाई आउटफिट में दिखाईं अदाएं

Wed, 22 Sep 2021 03:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Sep 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty in Purple Tie Dye Saree With Indo Western Look
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा आजकल एक रियलिटी शो जज कर रही हैं, जहां अधिकतर उन्हें इंडो वेस्टर्न लुक में देखा जाता है। कभी पारंपरिक परिधानों तो कभी वेस्टर्न ड्रेस को ट्रेडिशनल स्टाइल में कैरी करने का हुनर सिर्फ शिल्पा में हैं। शिल्पा का ड्रेसिंग सेंस शानदार है। कपड़ो के स्टाइल के अलावा उनके रंग के चयन के मामले में भी शिल्पा को पहला नम्बर दिया जा सकता है। शिल्पा शेट्टी जिस तरह से साड़ी को वेस्टर्न ड्रेस स्टाइल में पहनती हैं, उसका हर कोई कायल हैं। शिल्पा शेट्टी को बखूबी पता है कि किसी भी आउटफिट को ट्विस्ट देकर उसे कैसे नए तरीके से आसानी से कैरी करना है। इसी कड़ी में शिल्पा शेट्टी का एक नया लुक सामने आया है, जिसमें उन्होंने टाई एंड डाई साड़ी पहनी है। इस टाई-डाई साड़ी को उन्होंने इंडो वेस्टर्न स्टाइल दिया है। चलिए देखते हैं कि इस बार शिल्पा ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल में क्या ट्विस्ट दिया है।  

Shilpa Shetty in Purple Tie Dye Saree With Indo Western Look
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने एक बार फिर अपने साड़ी लुक में कुछ नया किया है। इस बार शिल्पा ने पर्पल रंग की टाई-डाई साड़ी पहनी है। इस साड़ी में आगे स्लिट है। शिल्पा ने इस साड़ी का मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ है, जो की डीप वी नेकलाइन शेप का है और हाफ स्लीव्स हैं। बैगनी और सफेद रंग की इस साड़ी में शिल्पा ने एथनिक वियर को एक सेक्सी ट्विस्ट दिया है। इसमें दुपट्टा स्टाइल पल्लू है। शिल्पा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को खुला रखा है। उन्होंने नोज रिंग, अधिक लंबे सिल्वर इयररिंग्स, सिल्वर चूड़ियां और फिंगर रिंग्स कैरी की है। 

Shilpa Shetty in Purple Tie Dye Saree With Indo Western Look
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

इसके पहले भी शिल्पा अपने साड़ी लुक पर बेहद खूबसूरत प्रयोग कर चुकी हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शिल्पा ने कैसे साड़ी को गैर-पारंपरिक तरीके से बांधा हुआ है। उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग लेगिंग्स को पेयर किया है। अपने लुक को निखारने के लिए हाई वेस्ट बेल्ट जोड़ा है, जो निश्चित रूप से उनके इस लुक को कॉम्पलिमेंट कर रहा है। इस लुक पर उन्होंने खूबसूरत नेकलेस और एथनिक कड़ा पहना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty in Purple Tie Dye Saree With Indo Western Look
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

शिल्पा पारंपरिक परिधानों में मॉडर्न टच देने के अलावा ट्रेंडी ऑउटफिट को भी फॉलो करती हैं। आज कल टाई-डाई ऑउटफिट ट्रेंड में हैं। शिल्पा भी कई बार टाई-डाई लुक को कैरी कर चुकी हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि शिल्पा ने इंडिगो जंपसूट पहना है। नीले और सफेद रंग के इस ऑउटफिट में पारंपरिक टाई एंड डाई वर्क से कंटेम्पररी लुक दिया जाता है। उन्होंने अपने परिधान के साथ सिल्वर जूलरी कैरी की है।

विज्ञापन
Shilpa Shetty in Purple Tie Dye Saree With Indo Western Look
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

इसके पहले शिल्पा लाल रंग की टाई एंड डाई मैक्सी में भी नजर आई थीं। उन्होंने इस लुक में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने रेड और व्हाइट कलर में टाई एंड डाई लुक में फ्लेअर वाली मैक्सी ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस के साथ शिल्पा ने सिल्वर चंकी जूलरी कैरी किया है । इसके अलावा ब्राउन लेदर बेल्ट से ड्रेस को स्टाइल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed