शाहरुख खान की एवरग्रीन फिल्म 'कुछ कुछ होता है' तो देखी ही होगी? इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी का रोल अदा करने वाली छोटी सी अंजलि भी याद होगी? अपनी मासूमियत और समझदारी से सबका दिल जीतने वाली अंजलि अब बड़ी हो गई है। सना सईद का आज जन्मदिन है। शाहरुख की ऑनस्क्रीन बेटी अंजलि यानी कि सना सईद आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। सना अब पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गईं हैं। तब से अब तक में सना में काफी बदलाव आया। सना सईद का ग्लैमरस लुक अक्सर फैंस को देखने को मिलता है। सना सईद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लुक व अदाओं से फैंस को प्रभावित करती हैं। फैशन और लुक्स को लेकर आप सना सईद से काफी कुछ सीख सकते हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई अलग-अलग ड्रेसिंग स्टाइल की तस्वीरें मिल जाएंगी। उनके ड्रेसिंग स्टाइल से अगर आप भी प्रभावित हैं तो सना सईद की ये चार ऑउटफिट अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करना चाहेंगी। अगली स्लाइड्स में देखिए सना सईद की चार ड्रेस, जिसे हर लड़की अपने वॉडरोब में शामिल करना चाहेगी।
जन्मदिन विशेष: शाहरुख की ऑन स्क्रीन बेटी है बेहद ग्लैमरस, एक्ट्रेस की इन चार ड्रेस पर हर लड़की का आ जाएगा दिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन