फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: माधुरी दीक्षित से ज्यादा चर्चा में है एक्ट्रेस की ब्लू फ्लोरल साड़ी, कीमत आपको कर देगी हैरान

Wed, 22 Sep 2021 09:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Sep 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
madhuri dixit blue Floral saree Photos and Cost
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनों एक रिएलिटी शो को जज कर रहीं है। इस दौरान हर एपिसोड में माधुरी चर्चा का विषय बनती हैं। वजह है उनका फैशन सेंस। माधुरी लगातार बेहद कमाल के ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। कभी भारतीय परिधान तो कभी वेस्टर्न लुक तो कभी कभी इंडो वेस्टर्न ऑउटफिट में माधुरी का हर लुक सामने आते ही वायरल हो जाता है। माधुरी दीक्षित का अंदाज ही अलग है। भारतीय महिला की खूबसूरती को अपने ऑउटफिट के जरिये कैसे प्रदर्शित करना है, ये माधुरी से सीखा जा सकता है। उनके ऑउटफिट इतने कमाल के होते हैं, जिन्हें आम लड़कियां और महिलाएं भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस बार फिर माधुरी अपने लुक की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें माधुरी ने नीले रंग की साड़ी पहनी है। माधुरी दीक्षित की ये तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनकी खूबसूरती को बार बार निहारने में लगे हैं। वैसे इस बार माधुरी के लुक से ज्यादा चर्चा में है माधुरी दीक्षित की साड़ी।

madhuri dixit blue Floral saree Photos and Cost
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित एक बार फिर एथनिक लुक में नजर आई हैं। उन्होंने नीले रंग की फ्लोरल साड़ी पहनी है। इस ऑउटफिट में माधुरी बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन दिनों ऑर्गेंजा साड़ी ट्रेंड में हैं। माधुरी लगातार कई बार ऑर्गेंजा साड़ी में नजर आ चुकी हैं। इस बार भी जो साड़ी माधुरी ने कैरी की है वह सिल्क ऑर्गेजा फैब्रिक की है।

madhuri dixit blue Floral saree Photos and Cost
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी की साड़ी में फ्लोरल पैटर्न की कढ़ाई की गयी है। इसका पल्लू खूबसूरत फ्लोरल कढ़ाई से भरा हुआ है। इसके साथ माधुरी ने स्ट्रेपी ब्लाउज कैरी है। ब्लाउज की वजह से माधुरी का लुक अधिक ग्लैमरस हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit blue Floral saree Photos and Cost
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी ने अपने लुक को फ्लोरल डिजाइन स्टेटमेंट इयररिंग्स से पूरा किया है। माधुरी के हेयरस्टाइल और मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने बालों को मेसी लुक देते हुए हॉफ ब्रेड बनाया है। वहीं मेकअप के लिए बेरी टोंड लिप शेड, स्लीक आईलाइनर, मस्कारा, आइलैशेडो और गालों पर ब्लशर का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
madhuri dixit blue Floral saree Photos and Cost
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

अगर आपको भी माधुरी का लुक और उनकी ये खूबसूरत साड़ी पसंद आई है तो सबसे पहले माधुरी की इस साड़ी की कीमत जान लीजिए। माधुरी की ब्लू फ्लोरल साड़ी डिजाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन की है। इस साड़ी की कीमत 1,79,000 रुपये है, जिसे आप डिजाइनर के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed