फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रश्मिका मंदाना ने कॉटन की साड़ी में दिखाई क्यूटनेस, एक्ट्रेस का ये ट्रेडिशनल लुक देख हो जाएगा प्यार

Tue, 21 Sep 2021 02:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Sep 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Traditional look Saree Photos
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

साउथ सिनेमा की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को कौन नहीं जानता। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत चुकीं हैं। रश्मिका सिंपल लुक और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। कम उम्र में भी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले रश्मिका मंदाना फैशन सेंस के मामले में बिलकुल भी नई नहीं हैं। स्टाइल को लेकर रश्मिका मंदाना काफी चूजी हैं। अगर आपने कभी गौर किया हो तो रश्मिका का ड्रेसिंग सेंस सिंपल और कम्फर्टेबले होने के साथ ही एलिगेंट लुक देने वाला है। फिर भी रश्मिका मंदाना अपने स्टाइल के लिए फेमस हैं। रश्मिका का साड़ियों को लेकर अलग ही लगाव है। उनके साड़ी लुक लगातार सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं, जिसके जरिये वो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। इस बार रश्मिका मंदाना ने काॅटन की साड़ी में अपनी क्यूटनेस की झलक दिखाई है। आगे की स्लाइड में रश्मिका मंदाना का एक और साड़ी लुक देख सकते हैं।

Rashmika Mandanna Traditional look Saree Photos
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि रश्मिका मंदाना ने सिंपल कॉटन साड़ी पहन रखी है। डार्क ब्राउन साड़ी में गोल्डन बॉर्डर है। इस लुक में वो जितनी सिंपल लग रही हैं उतनी ही प्यारी भी लग रही हैं। रश्मिका मंदाना के इस साड़ी लुक से आप भी कुछ फैशन हैक टिप्स ले सकते हैं।  

Rashmika Mandanna Traditional look Saree Photos
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

बता दें कि मंदाना की खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा है, फूलों से बना क्राउन। फूलों का टियारा उन्होंने अपने कैरी कर रखा है। इसके अलावा उन्होंने सिल्वर नेक पीस पहना है और झुमके कैरी किये हैं। सिंपल मेकअप में सादगी और खूबसूरत सी मुस्कान के साथ रश्मिका पोज दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Traditional look Saree Photos
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

इस लुक में रश्मिका मंदाना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने भूरे रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें मल्टीकलर बाॅर्डर है। इसके साथ लाल प्रिंटेड स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया है। इस लुक को पूरा कर रहा है उनका खूबसूरत मेकअप। वहीं मंदाना ने इयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट पहन रखा है। बालों को साधारण तरीके से पोनी टेल में टाई कर रखा है।  

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Traditional look Saree Photos
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना का साड़ी कलेक्शन जबरदस्त हैं। इन दो तस्वीरों में आप रश्मिका मंदाना का परम्परागत लुक देख सकते हैं। एक तस्वीर में रश्मिका ने क्रीम कलर की जटिल कढ़ाई वाली साड़ी पहनी हैं, जिसमें सेक्विन और मोतियों की फूलों की आकृति बनी हुई है। साथ ही मैचिंग स्टेटमेंट ब्लाउज को कैरी किया है। ब्लाउज के डिजाइन की बात करें तो इसमें नेक लाइन बंद है और बैक नेक खुली हुई है। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स और रिंग से एक्सेसराइज किया है। हल्के मेकअप के साथ लुक को कम्प्लीट किया है। वहीँ बालों में जुड़ा लगाकर लाल गुलाब से सजाया है। दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं कि रश्मिका मंदाना ने हल्के हरे रंग की प्रिंटेड जॉर्जेट साड़ी पहनी है। जिस पर गहरे हरे रंग की पत्तियां प्रिंट हैं। इसके अलावा गोल्डन कढ़ाई का बॉर्डर है। साथ ही बोट नेक ब्लाउज पहना है, जिसकी स्लीव्स रश्मिका मंदाना के कोहनी तक हैं। ब्लाउज में भी रेशन की कढ़ाई का काम है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed