जैकलीन फर्नांडिज की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इस बात का सबूत है उनकी तस्वीरें। जिसे देखने के बाद लोग जैकलीन की तारीफ करना नहीं भूलते। जैकलीन फर्नांडिज इन दिनों फिल्म सर्कस के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हर दिन उनका खूबसूरत अंदाज फैंस को इंप्रेस कर लेता है। दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के लिए जैकलीन जिस भी इवेंट में पहुंचती हैं। अपने फैशन सेंस हर किसी को हैरान कर देती हैं।
Jacqueline Fernandes: अतरंगी कपड़ों में तैयार जैकलीन फर्नांडिज को देख उर्फी से की तुलना, फिर करने लगे तारीफें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहंगे से लेकर साड़ी तो कभी बिल्कुल ग्लैमरस अंदाज में जैकलीन को देख फैंस हैरान रह जाते हैं। बिग बॉस 16 के सेट पर पहुंची जैकलीन ने बिल्कुल ही अतरंगी कपड़ों को चुना। जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स जैकलीन की तुलना उर्फी से करने लगे। हालांकि उनके इस लुक को पसंद करने वाले भी थे। जो जैकलीन की खूबसूरती पर कमेंट कर रहे थे।
बता दें कि फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 16 के सेट पर पहुंची जैकलीन ने अतरंगी सी ड्रेस को चुना था। जिसमे काले रंग के टॉप और मिनी स्कर्ट के साथ बाकी हिस्सों पर चमकीली जालीदार फैब्रिक को जोड़ा गया था। फुल स्लीव और राउंड नेक के साथ ही इस फैब्रिक से पूरी मिड लेंथ स्कर्ट बनी थी। जिसमे फ्रिल भी जोड़ा गया था। जालीदार कपड़े से तैयार ये ड्रेस पूरी तरह से ट्रांसपैरेंट थी। जिसके साथ जैकलीन ने मैचिंग के जालीदार चमकीले स्टॉकिंग्स को भी पहना था।
मैचिंग की हील्स के साथ पिंक लिप्स और खुले स्ट्रेट बालों में जैकलीन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जैकलीन के इस लुक का वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर जैकलीन को उर्फी का कॉपी बताया है। तो वहीं कई यूजर्स जैकलीन के लुक्स की तारीफ भी कर रहे हैं। फिलहाल जैकलीन फर्नांडिस का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था।
View this post on Instagram
बता दें कि जैकलीन इन दिनों फिल्म सर्कस के प्रमोशन में व्यस्त हैं और एक के बाद अपने स्टनिंग लुक से फैंस को रिझा रही हैं। इससे पहले साड़ी पहने नजर आईं मिस फर्नांडिज का देसी लुक भी काफी शानदार दिख रहा था।