जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिल्मों और एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लॉकडाउन के समय में सलमान खान के साथ वक्त बिताने की वजह से चर्चा में रहीं जैकलीन ने पिछले दिनों अपने तनाव और घबराहट के बारे में भी बताया। वैसे जैकलीन फैंस के बीच खासा लोकप्रिय रहती हैं और लोग उनकी स्टाइल के कायल हैं। अवॉर्ड फंक्शन से लेकर कैजुअल आउटिंग में वो ग्लैमरस अवतार में नजर आती हैं। साथ ही वो बोल्ड फोटोशूट से भी गुरेज नहीं करती हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर शेयर उनकी तस्वीरों को फैंस लाइक करते हैं। तो आगे की स्लाइड में देखें मिस फर्नांडिस के बोल्ड और हॉट लुक।
बोल्ड और ग्लैमरस लुक से अलग दिखती हैं जैकलीन, जीत चुकी हैं मिस श्रीलंका यूनिवर्स का ताज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस साल 2006 में ब्यूटी पेजेंट में शामिल हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब भी जीता था। श्रीलंका में मॉ़डलिंग करने के बाद जैकलीन ने बॉलीवु़ड का रुख किया। मिस फर्नाडिस की पहली हिंदी फिल्म् अलादीन थी। जिसमें वो रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन के साथ एक एलियन के रोल में नजर आई थीं।
जैकलीन अपनी एक्टिंग के साथ ही स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बीच पर मौजमस्ती करती ये तस्वीर जैकलीन ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें वो स्काई ब्लू कलर के फ्लोरल प्रिंट के स्विमसूट में पोज देती दिख रही हैं।
जैकलीन ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 2009 में किया था। जिसमें उन्हें साल का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। 11सालों के करियर में जैकलीन कई सारी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। जिनमें उनके लुक्स के सब दीवाने रहते हैं।
जैकलीन इस तस्वीर में ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी हॉट दिख रही हैं। वेट हेयर, कोहल आईज और न्यूड लिप्स के साथ उनका लुक देख कोई भी फैन हो सकता है।