जैकलीन फर्नांडिस फैशन दीवा हैं। उनका जब भी कोई नया लुक सामने आता है तो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। फैंस के बीच जैकलीन का फैशन स्टेटमेंट हमेशा चर्चा में रहता है। ये श्रीलंकाई सुंदरी वेस्टर्न ड्रेस में तो खूबसूरत दिखती ही है, साथ ही भारतीय पारंपरिक परिधानों में भी बेहद सुंदर नजर आती है। हाल ही में जैकलीन ने बैक-टू-बैक कई भारतीय परिधानों में अपने लुक को शेयर किया था। काले रंग के फ्लोरल लहंगे से लेकर सफेद कढ़ाई वाली साड़ी तक जैकलीन के हर लुक को फैंस ने सराहा। वहीं बात करें उनके वेस्टर्न लुक की तो उसमें भी जैकलीन ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने पहले ब्लैक ब्लेजर ड्रेस कैरी की थी तो वहीं बाद में ऑफ शोल्डर व्हाइट फ्रंट स्लिट गाउन में अपनी अदाएं दिखाईं। लेकिन इस बार जैकलीन का लुक एकदम अलग है। वह ऊपर से नीचे तक सोने के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए जैकलीन फर्नांडिस का गोल्डन ड्रेस लुक।
जैकलीन का गोल्डन गर्ल लुक आया सामने, छोटी सी स्कर्ट पहन दिखाई कातिलाना अदाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 05 Oct 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन