{"_id":"608513168ebc3e8dc0715e67","slug":"janhvi-kapoor-become-next-gen-z-bridal-in-khush-magazine-photoshoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान्हवी कपूर ने क्यूट अंदाज में दुल्हन बन दिया पोज, तस्वीरें हो रहीं वायरल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जान्हवी कपूर ने क्यूट अंदाज में दुल्हन बन दिया पोज, तस्वीरें हो रहीं वायरल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जान्हवी कपूर इन दिनों फैंस की चहेती बनती जा रही हैं। हर दिन उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिर वो चाहे जिम लुक हो या फिर एयरपोर्ट लुक। इस बार जब जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर दुल्हन बन तस्वीरें साझा की तो फैंस दीवाने ही हो गए।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जो ब्राइडल मैगजीन खुश के लिए करवाई गई हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी की क्यूट सी स्माइल हर किसी का दिल चुराने के लिए काफी दिख रही है। वहीं रही कसर उनके खूबसूरत लिबास ने पूरी कर दी है।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
तीन आकर्षक लहंगों के साथ जान्हवी ने दुल्हन बन पोज दिए हैं। जिनके कलर से लेकर वर्क तक सबकुछ बेहद खास और जुदा हैं। मैगजीन के कवर फोटोशूट के लिए जान्हवी आइवरी शेड के लहंगे में रेडी दिख रही हैं। मिरर वर्क के साथ पूरे किए गए लहंगे और ब्लाउज की डिजाइन के साथ जान्हवी ने इस लुक को माथपट्टी के साथ पूरा किया है। वहीं उनकी क्यूट सी स्माइल बेहद खूबसूरत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ जान्हवी ने दूसरे लुक के लिए लाल रंग के जोड़े की बजाय पीले रंग के लहंगे का चुनाव किया है। मिरर वर्क और सिल्वर कलर की एंब्रायडरी के साथ रेडी इस लहंगे पर नेट की चुनरी मैच की गई है। जिसे जान्हवी ने खास हैवी ईयररिंग्स और मांगटीका के साथ कंप्लीट लुक दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जबकि जान्हवी ने तीसरे ब्राइडल लुक के लिए फ्लेमिंगो पिंक कलर के लहंगे का चुनाव किया है। मिरर वर्क के इन हल्के-फुल्के लहंगों में वो नेक्स्ट जेनरेशन की दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। वहीं बाकी कसर उनके मेकअप ने पूरी कर दी है। हैवी थ्री लेयर नेकपीस के साथ मांगटीका कैरी किया गया है। जबकि मिनिमम मेकअप के साथ इस लुक को पूरा किया गया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।