एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भले ही बी टाउन की बड़ी अभिनेत्रियों की तुलना में नई है और कुछ ही फिल्मों में नजर आई हैं लेकिन फैशन और लुक्स के मामले में जान्हवी किसी अनुभवी और दिग्गज अभिनेत्री जैसी हैं। जान्हवी को पता है कि उनपर किस तरह की ड्रेसेज सूट करेंगी। जाह्नवी की ड्रेसिंग च्वाइस तो लाजवाब है ही, साथ ही उन्हें ये भी मालूम है कि मेकअप से लेकर एक्सेसरीज तक क्या किस आउटफिट पर कैसे कैरी करना है, जिससे उनकी खूबसूरती निखर के सामने आए। कुछ ही देर पहले जान्हवी ने अपनी नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने जान्हवी कपूर बेहद ग्लैमरस और बोल्ड लग रही हैं। उनका सेंसेशनल लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने स्लीवलेस बॉडी कोन ड्रेस कैरी की है। जिसके साथ उनका न्यूड शेड मेकअप उनके ग्लैमरस लुक में चार चांद लगा रहा है। चलिये देखते हैं जान्हवी का नया लुक।
जान्हवी कपूर की बोल्ड तस्वीरें आई सामने, इस खूबसूरत आउटफिट में लग रहीं बेहद ग्लैमरस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन