बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का फैशन स्टाइल काफी उम्दा है। कभी एयरपोर्ट तो कभी किसी इवेंट में जब भी उन्हें स्पॉट किया गया तो कियारा का लुक हमेशा ही लोगों को प्रभावित करने वाला रहा। उनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। वे अपने लिए जिस तरह के कपड़ो का चयन करती हैं, उन्हें हमेशा परफेक्ट लुक देते हैं। कियारा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। अक्सर अपने ड्रेस और लुक्स की तस्वीरें कियारा फैंस के साथ शेयर करती हैं। जिसमें उनके ड्रेसिंग से लेकर हेयरस्टाइल और मेकअप तक सब का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होता है। हाल ही में उन्होंने अपने कुछ फोटो शेयर किए हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे और कियारा के लुक की तारीफ कर रहे हैं। कियारा ने जो ऑउटफिट कैरी किया है और उसका कलर एक्ट्रेस के ऊपर बहुत खूबसूरत लग रहा है। वैसे भी आजकल टाई डाई का ट्रेंड है, कियारा के पहले भी कई अभिनेत्रियां टाई-डाई आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। तो चलिये देखते हैं कियारा आडवाणी का नया लुक।
कियाना आडवाणी ने कैरी किया टाई डाई लुक, प्रिंटेड ब्रालेट में दिखाई अदाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन