एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही अभिनेत्री या मॉडल नहीं लेकिन उनसे कम भी नहीं हैं। मीरा राजपूत कपूर की खूबसूरती और फैशन सेन्स कमाल का है। मीरा की लोकप्रियता किसी स्टार के जैसे ही है, वजह है उनका फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट। मीरा का ड्रेसिंग सेंस भी बी टाउन अभिनेत्रियों को टक्कर देने वाला है। कभी उनके बोल्ड लुक्स देखने को मिलते हैं तो कभी ट्रेडिशनल लुक में वह एक अच्छी पत्नी और बहु का गोल सबके लिए सेट करती हैं। इंडस्ट्री की न होते हुए भी मीरा ने अपने फैशन स्टेटमेंट को ट्रेंडी और अप टू डेट रखा है। हाल ही में मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इसमें उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में मीरा किसी मॉडल या यूँ कहें कि मैगजीन की कवर पेज कर्ल लग रहीं हैं। इसके पहले भी उनके कई स्टनिंग लुक्स के दीदार फैंस को हो चुके हैं। तो चलिए देखते हैं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के ग्लैमरस और बोल्ड लुक्स...
आज का फैशन टिप्स: किसी एक्ट्रेस से कम नहीं मीरा राजपूत का फैशन सेंस, इन लुक्स से लूटा सबका दिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 16 Sep 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन