{"_id":"6141c7a6429bb803a0293478","slug":"madhuri-dixit-printed-yellow-dress-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैंस को पसंद आ रही माधुरी की ये येलो प्रिंटेड ड्रेस, कीमत जान रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
फैंस को पसंद आ रही माधुरी की ये येलो प्रिंटेड ड्रेस, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर अपने फैशन सेंस से फैंस के दिल की धड़कने बढ़ा दी है। फिल्मों में एक्टिंग और अपने एक्सप्रेशन के अलावा माधुरी दीक्षित अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए फेमस है। उनके ऑउटफिट इतने कमाल के होते हैं, जिन्हें आम लड़कियां और महिलाएं भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। एक भारतीय महिला की खूबसूरती को अपने ऑउटफिट के जरिये कैसे प्रदर्शित करना है, ये माधुरी से सीखा जा सकता है। सूट, साड़ी या लहंगा हो या किसी भी तरह का कोई वेस्टर्न ऑउटफिट माधुरी उसे अपने ही अंदाज में कैरी करती हैं। हाल ही में माधुरी ने डांस दीवाने के सेट पर पीले रंग का प्रिंटेड ड्रेस कैरी किया, जिसको फैंस ने काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने जैसे ही अपने इस लुक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की फैंस ने उनके स्टाइल की तारीख करना शुरू कर दिया। वैसे ये पहली बार नहीं हैं, माधुरी इसके पहले भी कई बार पीले रंग के अलग अलग परिधानों में नजर आ चुकी हैं। उनका येलो आउटफिट कलेक्शन बहुत ही कमाल का है। चलिए देखते हैं माधुरी की लेटेस्ट येलो प्रिंटेड ड्रेस में क्या है खास और क्या है माधुरी की ड्रेस की कीमत।
तस्वीर में देख सकते हसीन कि माधुरी ने पीले रंग का खूबसूरत को-आर्ड सेट कैरी किया हुआ है। इस ड्रेस में माधुरी ने क्रॉप टॉप पहना है, जिसके साथ लूज पैंट्स और मैचिंग क्रेप को पेयर किया है। उनके ऑउटफिट में फ्लोरल प्रिंट है और टॉप में बीड्स की कढ़ाई की गई है। माधुरी का टॉप काफी स्टाइलिश लग रहा है। उनकी प्लाजो स्टाइल लूज पेंट पर भी सेम पैटर्न के डिजाइन हैं। उन्होंने इस ऑउटफिट के साथ अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए लेयर नेकलेस, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, हाथों में ड्रेस को मैच करते कड़े और रिंग्स कैरी की है। इसके साथ ही माधुरी ने मैचिंग पोटली बैग लिया हुआ है। बता दें कि इस ऑउटफिट की कीमत 40000 रुपये है।
माधूरी ने हैवी कढ़ाई वर्क वाला पीला सूट पहना है। सूट में मिरर वर्क है। इस चंदेरी सूट के साथ उन्होंने सफेद रंग का ऑर्गेंजा दुपट्टा लिया हुआ है। इसमें मरून रेशम और गोटा का काम है, साथ ही मिरर एंब्रॉयडरी है। स्लीवलेस कुर्ते के साथ गरारा को पेयर किया गया है। इस सूट की कीमत 59,500 रुपये है। सूट के साथ हैवी कुंदन ज्वैलरी पहनी है। पारंपरिक लुक के साथ माधुरी ने मैचिंग पीली चूड़ियों का एक सेट भी पहना है।
इस तस्वीर में माधुरी ने सनशाइन येलो रंग का लहंगा पहना है। जिसके साथ मिरर वर्क वाली चोली पेयर की है। सिंपल नेचुरल मेकअप से स्टाइलिंग की है और बालों को साइड में हल्का कर्ल करके खुला छोड़ा है। इसके साथ डैंगलर्स से लुक को कंप्लीट किया है।
माधुरी ने पीले रंग की शिफॉन लोक प्रिंटेड अनारकली ड्रेस पहनी है। इसके साथ नेट एम्ब्रॉएडर्ड दुपट्टे को एम्ब्रॉएडर्ड बेल्ट के साथ पेयर किया है। उनके आउटफिट में मिरर वर्क और ग्रीन स्टोन वर्क है, जिससे उनकी ड्रेस अधिक आकर्षक लग रही है। अपने आउटफिट पर माधुरी ने एक्सेसरीज में लंबे डैंगलर्स पहना है, जिसमें मल्टी कलर स्टोन्स लगे हैं। उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में सेट किया है। जहां तक मेकअप की बात है, माधुरी ने डेवी बेस कैरी किया है। शाइनी पिंक लिपस्टिक लगाई है। माधुरी दीक्षित के इस आउटफिट की कीमत 64,800 रुपये है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।