फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: जान्हवी कपूर के ये चार ट्रेडिशनल आउटफिट करें कैरी, लुक में लग जाएंगे चार चांद

Mon, 04 Oct 2021 10:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Oct 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor Fashion Tips For Festival in these Traditional outfits
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/weddingwireindia

जान्हवी कपूर इंडस्ट्री में भले ही अधिक फिल्मों में न आएं हों लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने अपनी काबलियत का लोहा मनवा लिया। अभिनय के साथ जान्हवी अपने फैशन स्टेटमेंट की वजह से भी फेमस हैं। जान्हवी फैशन के मामले में न्यूकमर नहीं हैं। उनके आउटफिट, मेकअप, लुक्स सभी कुछ एकदम परफेक्ट होता है। जान्हवी कपूर ट्रेडिशनल से वेस्टर्न वियर तक हर तरह के परिधानों में कई बार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकीं हैं। अब तक जान्हवी के हर लुक की सराहना हुई है। उनके किसी भी लुक ने फैन्स को निराश नहीं किया है। आप ने जान्हवी के खूबसूरत इंडियन और वेस्टर्न लुक तो देखें ही हैं लेकिन क्या आपने उनके लुक से कुछ टिप्स लिया? नहीं लिया है तो, आज हम आपको उनके चार ऐसे आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शादी- पार्टी से लेकर फेस्टिवल तक में आप कैरी कर के सबसे अलग दिख सकती हैं। तो चलिए देखते हैं जान्हवी के चार अलग- अलग पारम्परिक परिधानों में उनका लुक और लेते हैं जान्हवी से फेस्टिवल फैशन टिप्स। 

janhvi kapoor Fashion Tips For Festival in these Traditional outfits
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/weddingwireindia

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने पीली रंग की साड़ी कैरी की है। इस साड़ी पर सिल्वर कलर की जरी की बॉर्डर बना हुआ है। उन्होंने साड़ी की मैचिंग के ईयरिंग्स पहन रखें हैं। साथ ही बालों को खोल रखा है और लाइट मेकअप अप्लाई किया है। 

janhvi kapoor Fashion Tips For Festival in these Traditional outfits
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/weddingwireindia

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि जान्हवी कपूर ने व्हाइट कलर की फ्लोरल एम्ब्रायडरी वाली साड़ी पहनी हुई है। साड़ी के बॉर्डर पर फूलों की कढ़ाई की गई है। उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए बालों  को खुला रखा है। साड़ी लुक के साथ जान्हवी ने मिनिमल मेकअप के साथ ब्लू आईलाइनर लगा रखा है। इसके अलावा उन्होंने कानों में बहुत प्यारे ईयरिंग्स पहने हैं, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor Fashion Tips For Festival in these Traditional outfits
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/weddingwireindia

जान्हवी कपूर ने पर्पल रंग की शिमरी साड़ी कैरी की है। आजकल ट्रेंड में चल रही शिमर साड़ी में जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जान्हवी के टोंड फिगर पर साड़ी खूब जच रही है। साड़ी के साथ जान्हवी ने स्लीवलेस ब्लाउज मैच किया है। लुक के साथ मिनिमल मेकअप, ग्लॉसी लिप्स, लाइट कर्ल वेवी हेयरस्टाइल और इयररिंग के साथ लुक को पूरा किया है। 

विज्ञापन
janhvi kapoor Fashion Tips For Festival in these Traditional outfits
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/weddingwireindia

जान्हवी का ये लुक भी फैंस को काफी पसंद आया। आप शादी पार्टी में ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो ये लुक परफेक्ट है। यहां जान्हवी ने ग्रीन और गोल्डन लहंगा पहना हुआ है। जान्हवी के पूरे लहंगे में मिरर वर्क है। लहंगे के साथ जान्हवी ने बैकलेस ब्लाउज मैच किया है। इसके अलावा लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और मैसी बन व हैवी ईयररिंग्स कैरी कर रखी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed